मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा..बड़ी सामाजिक क्षति…पीसीसी प्रमुख ने बताया..कांग्रेस में बड़े व्यक्तित्व थे गफ्फार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शेख गफ्फार के निधन पर मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दुख  जाहिर किया है। सीएम ने कहा कि गफ्फार के निधन से समाजिक क्षति पहुंची है। मोहन मरकाम ने बताया कि शेख गफ्फार कांग्रेस परिवार में बहुत बड़े व्यक्तित्व थे।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
 
                      पांच दिन अथक चिकित्सकीय प्रयास के बाद भी अपोलो प्रबंधन कांग्रेस नेता शेख गफ्फार को बचाने में कामयाब नहीं हो सका। शेख गफ्फार को 18 दिसम्बर को हार्ट अटैक के बाद अपोलो में भर्ती किया गया था। सोमवार को सुबह करीब 6  बजे उन्होने अपोलो में अंतिम सास ली। खबर सुनने के बाद शहर में मातम पसर गया। प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गयी।
        
                   शेख गफ्फार के निधन पर शोक जाहिर करते हुए प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने कहा कि शेख गफ्फार कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। उनके निधन से अन्दर तक झकझोर दिया है। उनका जाना कांग्रेस पार्टी के साथ ही सामाजिक क्षति भी है। हम सब इश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।
         
                           निधन की जानकारी मिलने पर पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेख गफ्फार बिलासपुर नगरनिगम के वार्ड नंबर 29 से कांग्रेस उम्मीदवार थे। गफ्फार के निधन से पार्टी को धक्का पहुंचा है।  शेख गफ्फार जीवन भर  कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता रहे। निधन से कांग्रेस परिवार की अपूरणीय क्षति हुई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close