मुफ्ती मोहम्मद को भाजपा की श्रद्धांजली

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20160107_141100बिलासपुर– आज भाजपा नेताओं करबला स्थित कांग्रेस भवन में जम्मू कश्मिर के दिवंगत मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को श्रद्धांजली दी। सईद का आज दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गयी है। उन्हें 22 दिसम्बर को एम्स में भर्ती कराया गया था। आज उन्होंने सुबह 8 अंतिम सांस ली। सईद की निधन के समाचार मिलने के बाद भाजपा ने आज बिलासपुर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को निरस्त कर दिया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद धरमलाल कौशिक का पहली बार नगर आगमन और सम्मान कार्यक्रम भी शामिल है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             आज नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष धरमलाला का प्रथम नगर आगमन पर जगह जगह विशेष सम्मान कार्यक्रम होने वाला था। लेकिन जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री के आकस्मिक निधन की खबर के बाद स्वागत समारोह कार्यक्रम को निरस्त करना पड़ा। जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे भाजपा मंडल  पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने करबला स्थित भाजपा कार्यालय में दिवगंत पीडीपी नेता को श्रद्धांजली दी। इस मौके पर तखतपुर विधायक राजू क्षत्री, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष राजा पाण्डेय समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

             पीडीपी नेता को श्रद्धांजली देने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि देश ने अपने बीच से एक सुलझा और विनम्र जन नेता को खोया है। इसकी क्षतिपूर्ती नामुमकिन है। इस मौके पर भाजपा के वक्ताओं ने सईद के जीवन पर भी प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि वह हंसमुख मिलनसार,कश्मीर के लोकप्रिय नेता थे। उन्होने हमेशा से कश्मीर और कश्मीरियत को लेकर हमेशा चिंतन किया। उन्होने कश्मीर के आतंकवादी संगठनों को भारतीय लोकतंत्र का दुश्मन बताया ।

                  वक्ताओं ने बताया कि सईद भारत सरकार के मंत्री पर रहे। उन्हें देश का पहला मुस्लिम गृहमंत्री बनने का सौभाग्य मिला। वे जहां भी रहे अपनी पहचान को बनाकर रखा। मुखर नेता ने कश्मीर को हमेशा भारत का अभिन्न अंग बताया। वे दो बार कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे। कार्यक्रम में सभी नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा।

Share This Article
close