मेरा बिलासपुर

मुर्दाबाद के बाद फूंका पुतला

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IMG_20150705_123854बिलासपुर— नान घोटाला के विरोध में आज जिला कांग्रेस ने नेहरू चौक पर मुख्यमंत्री रमन सिंह का पुतला दहन किया। इस दौरान सभी नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच कांग्रेसियों ने नेहरू चौक पर पुतला दहन के बाद डॉ.रमन सिंह से इस्तीफा मांगा।

                                   पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल के निर्देश के बाद आज बिलासपुर में भी जिला कांग्रेस ने नेहरू चौक पर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान नेहरू चौक पर सुरक्षा के चाक चौबंध व्यवस्था थी। जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए रमन सिंह से इस्तीफा मांगा।

                 जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि प्रदेश सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। संत्री से लेकर मंत्री तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। अकेले बिलासपुर में ही नान में करोड़ों रूपए का घोटाला हुआ है। मोदी सरकार रमन सिंह सरकार को बचा रही है। शुक्ला ने कहा आम आदमी हलाकान हैं लेकिन अधिकारियों के लिए दिन अच्छे आ गए हैं।

IMG_20150705_124851                     प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले 12 साल में प्रदेश में 36 हजार करोड़ रूपए का नान घोटाला हुआ है। घोटाले में संग्रहण,वितरण,वारदाना खरीदी,सुतली खरीदी से लेकर तालपतरी खरीदी में भारी गड़बड़ी शामिल है। उन्होंने कहा कि अभी तक सिर्फ 36 करोड़ का ही घोटाला सामने आया है। यह आंकड़ा और भी बढ सकता है। कांग्रेस जल्द ही घोटाले की सारी सच्चाई को सामने लाएगी।

                         जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने बताया कि रमन सरकार ने गरीबों के मुंह से निवाला छीना है। आदिवासी परेशान हैं। पूंजीपति मालामाल हो रहे हैं। हमारी सिर्फ यही मांग है कि रमन सिंह इस्तीफा दें।


Back to top button
close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker