मेकॉज के लिपिक ने लगाई फांसी,पुलिस कर रही मामले की जांच

Chief Editor
1 Min Read

जगदलपुर।बोधघाट थाना क्षेत्र के राजीव गांधी वार्ड में रहने वाले युवक ने बीती रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि भूपेंद्र सोरी 34 वर्ष जो मेकाज के डीन कार्यालय में लिपिक के पद पर पदस्थ था।बीती रात को अपने परिजनों के साथ खाना खाने के बाद सोने चला गया।रात करीब 11:00 बजे मृतक की मां जैसे ही भूपेंद्र के कमरे में गई।तो उसे कुछ अनहोनी की आशंका हुई।जिसके बाद परिजनों को आवाज लगाई गई। दरवाजा तोड़ने पर युवक फंदे पर लटका हुआ था।परिजनों ने रस्सी को काटकर युवक को अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये और रहे देश प्रदेश की खबरों से अपडेट

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

परिजनों के अनुसार युवक कुछ दिनों से तनाव में चल रहा था।युवक की कुछ महीने पहले ही सगाई हुई थी। लेकिन लॉकडाउन के चलते शादी नहीं हो पाई। युवक के पास से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

close