मेटाडोर की चपेट में आने से युवक की मौत

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RATANPUR THANAबिलासपुर—लड़की देखने केन्दा जा रहा युवक सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हो गया। तेज रफ्तार से विपरीत दिशा से आ रहे मेटाडोर ने मोटर सायकल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। दूसरा युवक गंभीर से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

                           देवरीखुर्द निवासी एक युवक अपने साथी के साथ मोटर सायकल से केन्दा की ओर लड़की देखने जा रहा था।तिल्ली मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे मेटाडोर ने दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स लाया गया है।

                      जानकारी के अनुसार देवरीखुर्द निवासी लालू राज गोड़ पिता शिवराज गोड़ अपने दोस्त विष्णु राज पिता किशोर राज के साथ मोटर सायकल से लड़की देखने जा रहेाथे। उसी दौरान रतनपुर केन्दा मार्ग में तिल्ली मोड़ के पास केदा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित 407 ने दोनो को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में शिवराज गोड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। दूसरे साथी विष्णुराज को गंभीर चोट आई है। विष्णु को संजीवनी से बिलासपुर सिम्स लाया गया है। जहां उसकी स्थित नाजुक बनी हुई है।

कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ में भी सावधानी बरतने की अपील.... टी एस सिंहदेव ने ट्वीट कर कही यह बात...
READ