मौसम की तरह बदल रही कांग्रेस की सूची…कुछ प्रत्याशियों की टिकट कटने की खबर..नाराज कांग्रेसियों ने जलाया बिलासपुर विधायक का पुतला..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
कांग्रेस,नए बयान ,सामने, नान घोटाले ,भाजपा ,कार्यकाल ,खुला,घोटाला,कांग्रेस,जांच,Abhishek Singhvi, Election Commission, Chunav Result, Election Result, Modi Prachar Sanhita,,Congress Delhi Candidates List,Agusta Westland Case, Christian Michel, Ed, Rahul Gandhi, Sonia Gandhi,,Rajasthan Election, Congress Manifesto, Jan Ghoshna Patra, Farm Loans, Congress Manifesto Rajasthan, Congress Jan Ghoshna Patra, Sachin Pilot, Rajasthan,

बिलासपुर— इस तरह तो मौसम भी नहीं..बदलता जिस तरह बिलासपुर काग्रेस प्रत्याशियों की टिकट बदल गयी। जानकारी मिलने के बाद कांग्रेसियों ने बिलासपुर विधायक शैलेन्द्र पाण्डेय का चार पांच जगह पुतलता जलाया। बाजे गाजे के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे कुछ प्रत्याशियों की जब जानकारी मिली गयी..टिकट बदल गयी है। तो उन्होने समर्थकों के साथ जनकर हंमगामा किया। सड़क पर उतरकर विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            सुबह जब कांग्रेस ने टिकट जारी किया तो लगा कि अब सूची फायनल है। जिनके टिकट कटे उन्होने मन मसोसकर निर्णय को ना केवल मांगा। बल्कि टिकट मिलने के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल करने में सहयोग भी किया। तो कुछ लोगों को जानकारी के बाद बाजे गाजे के साथ घर लौट जाना उचित समझा। शाम होते तक गुस्सा फूटा। और जगह जगह चौक चौराहों पर विधायक का पुतला जलाया।

             जानकारी हो कि सुबह करीब 12 बजे पीसीसी ने बिलासपुर नगर निगम की सूची जारि किया। इसके बाद लोग नामांकन भरने धूम धाम से रवाना हुए। इसी क्रम में जब बीच रास्ते में लल्लू क्श्यप को जानकारी मिली कि उनका टिकट काटकर संदीप वाजेपयी को दिया गया है। सुनते ही लल्लू और समर्थक आपे से बाहर हो गए। बाजे गाजे को बन्द को बन्द किया। उल्टा बीच सड़क पर बिलासपुर विधायक का पुतला जलाया। लल्लू कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री ने एलान किया था कि कश्यप समाज को टिकट दिया जाएगा। लेकिन यहां उल्टा हुआ। पहले तो टिकट दिया गया। इसके बाद अपमानित कर टिकट संदीप वाजपेयी को थमा दिया गया। अपमान बर्दास्त नहीं करेंगे। नाराज लल्लू समर्थकों की माने तो टिकट कटाने में स्थानीय विधायक की महत्वपूर्ण भूमिका है।

           कांग्रेसियों ने राजेन्द्रनगर चौक में भी विधायक शैलेश पाण्डेय का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 22 अम्बेडकर नगर से सुनीता तिवारी की टिकट को काटकर हजरा बेगम को दिया गया है। हजरा बेगम पहले भी रेलवे से लड़कर हार चुकी है। लेकिन उन्हें वार्ड क्रमांक 22 से टिकट दिया गया है। यह जानते हुए भी कि हजरा रेलवे क्षेत्र की रहने वाली है। अम्बेडकर नगर क्षेत्र मायका है। हजरा की टिकट को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। 

                  कांग्रेसियों ने वार्ड क्रमांक 21 से सीमा घृतेश की टिकट जाने का विरोध किया है। बताया जा रहा है कि यहां से अब पूर्व पार्षद काशी रात्रे की पत्नी रेखा रात्रे को टिकट दिया जाएगा। खबर मिलते ही सीमा घृतेश के समर्थकों ने विऱोध जाहिर किया है। विधायक का पुतला जलाया है। लोगों ने आरोप लगाया कि विधायक अपने समर्थकों को टिकट दिलाना चाहते हैं। जबकि संगठन ने टिकट देकर विश्वास जाहिर किया है। ऐसी हरकत को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जानकारी मिली है कि हजरा और सीमा की टिकट को काटकर अब दूसरे को दिया जाएगा।

close