युवक अपहरण का नाटकीय घटनाक्रम..

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Chhattisgarh.Policeबिलासपुर— एक दिन पहले दोपहर से गायब बिल्हा निवासी विवेक तिवारी के अपहरण की सूचना की पुलिस महकमें को बेचैन कर दिया। सायबर सेल से लेकर पुलिस के आलाधिकारी 24 घंटे तक हलाकान नजर आए। आनन-फानन में पुलिस टीम को रायपुर और नागपुर भेजा गया। नाटकीय घटनाक्रम में तथाकथित अपहरण का शिकार विवेक देर रात घर आ गया। पुलिस और परिजनो ने राहत की सांस ली है।सीएपसी सिविल लाइन ने बताया कि मामले में युवक से पूछताछ चल रही है।

                                              बिल्हा के देवकिरारी निवासी कन्हैया लाल तिवारी को मोबाइल से मिले मैसैज ने परिवार समेत पुलिस महकमें को बेचैन कर दिया।  मैसेज में 10 लाख रूपये के बदले बेटे को सही सलामत घर वापसी का जिक्र किया गया था। घबराए पिता ने घटना की जानकारी बिल्हा थाना को दी। 12 वीं के छात्र विवेक तिवारी के अपहरण के मैसेज पढ़ते ही थाना प्रभारी ने तत्काल जानकारी आलाधिकारियो को दी।

परिजनों ने बताया कि आईपीएल मैंच में रुपये हारने के बाद विवेक अपहरम किया गया है। पुलिस ने आनन-फानन में विवेक का मोबाइल ट्रेस किया। अंतिम लोकेशन भनपुरी रायपुर में पाया गया। पुलिस की एक टीम रायपुर रवाना हुई। मोबाइल का दूसरा लोकेशन नागपुर का मिला। पुलिस की दूसरी टीम नागपुर पहुंच गयी। दोनो ही टीम विवेक को तलाश कर रही थी कि रात 3 बजे अगवा युवक अपने घर पहुंच गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि विवेक घर आ गया है।

सूचना मिलते ही दोनो टीम बिलासपुर लौट आयी। घर वापसी के बाद विवेक तिवारी ने परिजनों को बताया कि आईपीएल में पांच हजार रुपये हार गया था। सट्टे की राशि के लिए उसके पास बार-बार फोन आ रहा था। परेशान होकर वह नागपुर चला गया। रात गुलमोहर हॉटल में काटा। जब  घर की याद आयी तो वह बिलासपुर आ गया। लेकिन युवक ने नहीं बताया कि  किस ट्रेन से बिलासपुर लौटा है।

आरोपी पति पर हत्या का जुर्म...पत्नी पर किया था जानलेवा हमला...
READ

विवेक ने पुलिस को बताया कि ड़रकर घर से चला गया था। उसने पिता और बड़ी बहन को मैसेज किया था। बुधवार को नाबालिग का बयान  सीडब्लूसी मजिस्ट्रेट के सामने लिया जाएगा।