युवती ने दी हत्या की सुपारी…घटना से पहले गिरफ्तार..दस लाख में हुआ था मौत का सौदा

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—- सकरी पुलिस ने हत्या की घटना को अंजाम दिए जााने से पहले ही हत्या की सौदागर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला को प्लानिंग के तहत बुलाकर पकडा है। पकड़ी गयी महिला का नाम ज्योति धाकर है। महिला रिंग नम्बर 2 पल्लव भवन के सामने रहती है।विकास कुमार सूर्यवंशी को जान से मारने के लिए शेख शाकिर से दस लाख रूपयों में सौदा की थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  सकरी पुलिस के अनुसार घुरू निवासी विकास कुमार सूर्यवंशी थाना पहुंचकर बताया कि ज्योति धाकर ने उसके परिचित को 10 लाख रूपयों में जान से मारने की सौदा की है। रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए इसकी सूचना तत्काल आलाधिकारियों को दी गयी। आनन फानन में रणनीति तैयार कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया।

                             एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि विकास कुमार सूर्यवंशी ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में विकास ने जानकारी दी कि उसके परिचित शेख शाकिर ने घर पहुंचकर बताया कि ज्योति धाकर उसे जान से मारने के लिए सुपारी कीलर की तलाश कर रही है। 

                      शेख शाकिर ने विकास को लड़की का फोन नम्बर दिया। शाकिर ने विकास को बताया कि लड़की उससे  भी सम्पर्क की है। पहचान के लिए मोटरसायकल और फोटो दी है। साथ ही उसने वादा किया है कि हत्या के बाद दस लाख रूपये देगी।

            विकास को शाकिर ने यह भी बताया कि यदि जान की रक्षा चाहता है तो पुलिस को सूचित करे। विकास ने इसके बाद अपने परिजनों से विचार विमर्श कर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया।

                  एडिश्नल एसपी ने बताया कि विकास की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद थाना प्रभारी की सूचना पर मामले की जानकारी पुलिस कप्तान को दी गयी। इसके बाद पुलिस कप्तान के निर्देश पर टीम का गठन कर आरोपी महिला को ट्रैप किया गया।

                 प्लानिंग के तहत शेख शाकिर की मोबाइल से लड़की को फोन कर मंगला चौक बुलाया गया। इस दौरान चारो तरफ फैले पुलिस जवानों ने घेराबन्दी कर लड़की पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद लड़की को थाना लाकर पूछताछ की गयी। लड़की ने अपना नाम ज्योति धाकर बताया।

         एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि पूछताछ के दौरान ज्याति धाकर ने सुपारी दिए जाने का अपराध कबूल किया है। ज्योति के खिलाफ आईपीसी की धारा 115 के अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। लड़की को न्यायालय के हवाले कर दिया गया है।

TAGGED:
close