जानकारी के अनुसार 23 मई को जरहागांव निवासी कुमारी राधिका पटेल पिता शत्रुघन पटेल ने जहर खाकर आत्महत्या की है। राधिका सिलाई कढ़ाई सीखने घर से बाहर गयी थी। एक घंटे बाद वह घर पहुंची। परिजनो के साथ चाय पी और छत पर टहलने चली गयी। कुछ देर बाद राधिका की मामी छत पहुची और राधिका को उल्टी करते देखी। लेकिन राधिका ने कुछ नहीं बताया।
मामी ने राधिका को नमक पानी पिलाया। जिससे उसकी उल्टी तेज हो गयी। बदबू आने से परिजनो को आभास हुआ कि राधिका ने जहर का सेवन किया है। आनन फानन में उसे एक निजी हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। इस दौरान राधिका ने बताया कि उसने जहर खाया है। जहर का डिब्बा उसने घर के बाहर फेंका है। लेकिन उसने नहीं बताया कि वह किन कारणो से जहर खाया है।
राधिका ने आज आज उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।