Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Google search engine
CGWALL News का WhatsApp चैनल Join करे Join Now

युवा कांग्रेसियों ने जलाया पुतला…एनएसयूआई ने मांगा इस्तीफा…जनता में आक्रोश

IMG-20170821-WA0045बिलासपुर— युवक कांग्रेस नेता और एनएसयूआई समेत रतनपुर कांग्रेस नेताओं ने सीएम का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा नेताओं ने भाजपा पर गौमाता को वोट बैंक बनाने का भी आरोप लगाया है।

Join WhatsApp Group Join Now

                      सरकंडा स्थित महामाया चौक में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शिवा नायडू और लक्की मिश्रा के नेतृत्व में सीएम का पुतला दहन किया। युवा नेताओं ने कहा कि एक तरफ गौमाता को वोट बैंक बनाकर भाजपा वोट मांगती है। उसी गौमाता को राजपूर में भाजपा नेता ने मौत के घाट उतारा। धीरे धीरे भाजपा का असली चेहरा सामने आने लगा है।

                            पुतला दहन कार्यक्रम में शिवा नायडू,लकी मिश्रा,अमन शुक्ला,गोपाल दुबे,विनय वैद्य,मोहम्मद अयान, रोहित, शुभम, अच्छी खासी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

रतनपुर में पुतला जलाया[

            रतनपुर में भी युवा कांग्रेस नेतातओं ने हरीश वर्मा को गौ हत्या का आरोपी बताया। पुतला जलाने के बाद युवा नेताओं ने सीएम का इस्तीफा मांगा। कोटा युवा कांग्रेस प्रभारी और जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आशीष गोयल ने बताया कि गौहत्या के बाद प्रदेश का मान सम्मान देश में गिरा है। लोग परेशान हैं कि अमन चैन की धरती छत्तीसगढ़ में यह क्या हो गया। इस दौरान भारी संख्या युवा कांग्रेस नेता मौजूद थे।

close
Share to...