यूथ कांग्रेस ने जलाया पुतला…गिरफ्तारी के बाद रिहा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

congress- panjaबिलासपुर—-प्रदेश युवा कांग्रेस ने सुकमा नक्सली हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजली दी है। कांग्रेस यूथ ने घटना को निंदनीय बताया है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 219 बटालियन के करीब 100 जवान रोड ओपनिंग करने गए थे। सुकमा के भेज्जी ईलाके में बारूद विस्फोट और नक्सलियों की फायरिंग में 12 जवान शहीद हो गये। तीन की हालत नाजुक है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    नक्सली घटना के विरोध में यूथ कांग्रेस नेताओं ने सत्यम चौक में आक्रोश जाहिर करते हुए प्रदेश सरकार पर अक्षमता का आरोप लगाया है। घटना से नाराज कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया। प्रदेश युवा कांग्रेस नेता जावेद मेनन की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

                 सिविल लाईन पुलिस ने एडिशनल एसपी शहर प्रशांत कत्लम और सी.एस.पी. लखन पटले पर पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे सभी युवा कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया। सिविल लाइन पुलिस ने जावेद मेनन, प्रदेश सचिव गोपाल दुबे जिला महासचिव, विनय वैद्य जिला महासचिव, सरफराज खान, ऋषि कश्यप शहर सचिव आदि को हिरासत में लिया। धारा 151 मामला दर्ज कर सिटी मजिस्ट्रेट के सामने  पेश किया।  सभी को नीजि मुचलकें पर रिहा कर दिया गया।

                     युवा कांग्रेस ने नक्सली हमलें में शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी। कांग्रेसियों ने घटना के लिए छ.ग. प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में, लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। युवा कांग्रेस नेता जावेद मेनन ने आरोप लगाया कि सरकार का पूरा ध्यान शराब दुकान खोलने में है। जिसका फायदा उठाते हुए नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर कायराना हरकत की है। युवा कांग्रेस घटना की निंदा करती है।
गिरफ्तारी की निंदा

                                      युवा कांग्रेसियों को राजनैतिक कार्यक्रम के दौरान 151 के तहत् गिरफ्तारी का कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया है। पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरूद्दीन, संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवा नायडू, पूर्व शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बाटू, पार्षद तैय्यब हुसैन, शहर सचिव एवं अधिवक्ता लक्की यादव, रवि ठाकुर, प्रखर सोनी, रंजीत सिंह, रघुराव आदि ने पहॅुचकर गिरफ्तारी का विरोध किया है। मामले की शिकायत पुलिस के बड़े अधिकारियों के सामने रखने को कहा है।

close