रतनपुर नगर पालिका : 15 वार्डों में रहा घमासान,पढ़िए किस वार्ड में किस उम्मीदवार को मिले कितने वोट

Shri Mi
3 Min Read

बिलासपुर।मंगलवार को दिन भर हुई मतगणना के बाद नगर पालिका परिषद रतनपुर के परिणाम सामने आ गए हैं। नगर पालिका परिषद रतनपुर में कुल 15 वार्डों में पार्षद का चुनाव हुआ।जिसमें वार्ड क्रमांक 1 से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी परमेश्वर जगत ने जीत दर्ज की।परमेश्वर को 460 वोट मिले।वहीं रामकरण मरकाम कांग्रेस प्रत्याशी को 203 वोट मिले। वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा प्रत्याशी नीतू सिंह ने जीत दर्ज की उन्हें 457 वोट मिले वहीं कांग्रेस के दामोदर सिंह को 397 वोट मिले। वार्ड क्रमांक 3 से रूपा संतोष प्रजापति भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।उन्हें 568 वोट मिले।वहीं निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस की राखी पटेल को 331 वोट मिले।सीजीवालडॉटकॉम न्यूज़ के व्हाट्सएप् से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

वार्ड क्रमांक 4 से कन्हैया यादव भाजपा प्रत्याशी को 470 वोट मिले। वहीं कांग्रेस की शीतल जायसवाल को 189 वोट मिले।वार्ड क्रमांक 5 से सरस्वती सूर्यवंशी भाजपा प्रत्याशी को 673 वोट मिले वहीं ललिता नरेंद्र कांग्रेस प्रत्याशी को 342 वोट मिले। वार्ड क्रमांक 6 से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी घनश्याम रातरे ने 209 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की वहीं निर्दलीय प्रत्याशी तपेश्वर प्रसाद तिवारी को 195 वोट मिले।

वार्ड क्रमांक 7 से भाजपा प्रत्याशी सीमा यादव को 470 मत प्राप्त हुए वहीं कांग्रेस के भाना बाई राज को 372 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्रमांक 8 से भाजपा प्रत्याशी प्रेमांशु तिवारी को 483 वोट मिले वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पकांत कश्यप को 430 वोट मिले।

वार्ड क्रमांक 9 से कांग्रेस प्रत्याशी रामगोपाल कहरा को 321 वोट मिले वहीं भाजपा प्रत्याशी आसिफ अली को 286 वोट प्राप्त हुए।वार्ड क्रमांक 10 से कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की खुशालचंद अनुरागी को377 मत मिले इसी वार्ड से निकटतम प्रत्याशी भाजपा के द्वारिका प्रसाद मंडलोई को 290 वोट मिले।

वार्ड क्रमांक 11 से कांग्रेस प्रत्याशी संजय कुमार कोसले ने 228 मत प्राप्त कर जीत हासिल की वहीं जमुना प्रसाद माथुर निर्दलीय प्रत्याशी को 211 वोट मिले।वार्ड क्रमांक 12 से भाजपा के हकीम मोहम्मद 649 मत प्राप्त कर जीते वही निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के अकबर बेग को 396 वोट प्राप्त हुए।

वार्ड नंबर 13 से निर्दलीय प्रत्याशी पार्वती सिंह ने जीत हासिल की उन्हें कुल 376 वोट प्राप्त हुए वहीं भाजपा की पूर्णिमा कुर्मी को कुल 298 मत प्राप्त हुए।

वार्ड क्रमांक 14 से निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की रमेश सूर्य को 555 वोट प्राप्त हुए वहीं भाजपा के देव कुमार पटेल ने 261 वोट प्राप्त किए। वार्ड क्रमांक 15 से कांग्रेस के बिरीज मरावी को कुल 269 मत प्राप्त हुए वहीं वार्ड क्रमांक 15 से निकटतम प्रत्याशी भाजपा की दुर्गाबाई मरावी रही जिन्हें 218 वोट।इस प्रकार भाजपा के 9,कांग्रेस के 4 व दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close