रतनपुर पुलिस की कार्रवाई..कोचिया और कबाड़ी गिरफ्तार..लाखों का सामान जब्त..शराब बरामद

BHASKAR MISHRA
 
बिलासपुर—-रतनपुर पुलिस ने चोरी का कबाड़ परिवहन करते एक आरोपी को धर दबोचा है। इसके अलावा पुलिस टीम ने शराब की अवैध बिक्री करते एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दस लीटर शराब भी बरामद हुआ है।
 
              रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि पेन्ड्रा घासीपुर से माजदा क्रमाक सीजी 10 एएल 8477 मं अवैध कबाड़ परिवहन किया जा रहा है। कबाड़ भरने के बाद माजदा रतनपुर के लिए रवाना हुआ है।
 
                      खबर मिलने के बाद रतनपुर पुलिस टीम ने पेन्ड्रा रोड में भारी वाहनों का चेंकिग अभियान चलाया। इसी दौरान बताए गए माजदा को भी चेकिंग के लिए रोका गया। माजदा में करीब 28 क्विटंल कबाड़ होने की जानकारी मिली। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जरूरी दस्तावेज भी पेश नहीं किया। इसके बाद करीब 75 हजार से अधिक कीमती कबाड़ और माजदा को जब्त किया गया। 
 
       आरोपी के खिलाफ रतनपुर में धारा-41(1-4) और 379 का अपराध दर्ज किया गया। साथ ही आरोपी मोनू भरिया निवा्सी सेमरा दुबटिया थाना- पेन्ड्रॉ को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया।
 
दस लीटर शराब बरामद
 
          रतनपुर पुलिस के अनुसार मुखबीर की सूचना पर शराब की अवैध बिक्री करते कोचिया को पकड़ा गया है। पकडे गए आरोपी का नाम रामशरण निर्मलकर है।  छानबीन के दौरान आरोपी के पास कुल दस लीटर शराब को जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी की धारा 34 (2) का अपराध दर्जन करने के बाद न्यायालय के हवाले किया गया है। 
close