रमन रायपुर और अमर बिलासपुर मे फहराएँगे तिरंगा

Shri Mi
3 Min Read

raman_singh_newरायपुर। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी छत्तीसगढ़ में भी उत्साह के साथ शुरू हो गयी है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी 27 जिलों में 15 अगस्त को ध्वजारोहण सहित देशभक्ति से परिपूर्ण कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में सवेरे 9.00 बजे आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिलों में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के लिए यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से समस्त जिला कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर दिया है। परिपत्र के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल बलौदाबाजार और विधान सभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान जांजगीर में ध्वजारोहण करेंगे। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। प्रदेश सरकार के सभी मंत्री एवं संसदीय सचिव और निगम मंडलों के अध्यक्ष विभिन्न जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करेंगे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                          पंचायत एवं ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर धमतरी, नगरीय प्रशासन एवं उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल बिलासपुर, कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल महासमुंद और आदिम जाति, अनुसूचित विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप जिला मुख्यालय जगदलपुर में ध्वजारोहण करेंगे। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय दुर्ग, खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण एवं ग्रामोद्योग मंत्री पुन्नूलाल मोहले मंुगेली, लोक निर्माण एवं परिवहन मंत्री राजेश मूणत राजनांदगांव, गृह मंत्री रामसेवक पैकरा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रमशीला साहू बालोद, सहकारिता मंत्री दयालदास बघेल बेमेतरा, खेल मंत्री भैयालाल राजवाड़े जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर, वन मंत्री महेश गागड़ा बीजापुर में ध्वजारोहण करेंगे ।

                                       सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के संसदीय सचिव भी विभिन्न जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इनमें अम्बेश जांगड़े कोण्डागांव, लाभचंद बाफना सुकमा, लखन देवांगन कोरबा, मोतीराम चंद्रवंशी जिला मुख्यालय कवर्धा, श्रीमती रूपकुमारी चौधरी गरियाबंद, शिवशंकर पैकरा बलरामपुर, श्रीमती सुनीति राठिया जिला मुख्यालय कांकेर और तोखन साहू सूरजपुर में ध्वजारोहण करेंगे। इसी तरह छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष शिवरतन शर्मा जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष संतोष बाफना नारायणपुर और छत्तीसगढ़ बेवरेेजेस निगम के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह जूदेव जशपुर में ध्वजारोहण करेंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close