रमन सरकार के 13 साल…रायपुर आएंगे अमित शाह

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
amit_shah_clarifies360बिलासपुर— भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 12 दिसम्बर को रायपुर आएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाना करबला स्थित भाजपा कार्यालय में सात दिसम्बर बुधवार को जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की बैठक होगी। भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि डॉ.रमन सिंह की सरकार  शानदार 13 साल के उपलक्ष्य में अमित शाह के आगमन पर राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शानदार 13 साल की उपलब्धियों पर भी कार्यसमिति की बैठक में चर्चा होगी।
                       भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह सरकार का शानदार तेरह साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 12 दिसम्बर को राजधानी आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रवास कार्यक्रम को सफल बनाने 7 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे जिला भाजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में जरूरी रणनीतियों पर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश डालेगें।
             रजनीश सिंह ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, निकाय मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा जिला प्रभारी हेमचंद यादव,वि धानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, सासंद लखनलाल साहू, संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री,चेयरमैन गृहनिर्माण मण्डल भूपेन्द्र सवन्नी,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

                             बैठक में सांसद, विधायक, निगम मंडल अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, सहसंयोजक, जिला भाजपा पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के जिलाध्यक्ष महामंत्री, नगर निगम महापौर सभापति, नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री बैठक में शामिल होंगे। 9 दिसम्बर को भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री को मंडल बैठक आयोजित करने को कहा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close