विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान ने रमेशचंद्र अग्रवाल के निधन पर शोक जाहिर किया है। रेडियो चैनल माईएफएम और डीबी डिजिटल को मीडिया जगत में अग्रिम पंक्ति में स्थापित किया है। उनके निधन से मीडिया जगत में बहुत बड़ा स्थान रिक्त हो गया है।
संसदीय सचिव तखतपुर विधायक राजू सिंह क्षत्री ने अग्रवाल के निधन पर शोक संवेदना में कहा कि मीडिया जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने बताया कि अग्रवाल न सिर्फ मीडिया जगत के पुरोधा थे बल्कि संवेदनशील समाजसेवी भी थे। प्रदेश मीडिया विभाग के सदस्य बेनी गुप्ता ने कहा कि रमेश अग्रवाल पत्रकारिता में राजीव गांधी लाइफ टाईम अचीवमेंट अवाॅर्ड से सम्मानित हैं। भारत के 50 सबसे ताकतवर लोगों के सूची में उन्हें शामिल किया गया था।
भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक ने भी शोक संवेदना जाहिर की है। भाजपा मीडिया सेल बिलासपुर ने भी अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके योगदान को कभी न भूलने वाला बताया।
अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी ने भी शोक संवेदना जाहिर की है। उन्होने कहा कि अग्रवाल के असामायिक निधन से वे हतप्रद हूं।
भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा पदाधिकारियों ने रमेशचन्द्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है।