रविन्द्र सिंह ने भरा नामांकनः कहा मायने नहीं रखता सामने कौन..? क्योंकि रिश्ता वार्ड के लोगों से है

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— यद्यपि कांग्रेस की अधिकृत सूचीअभी जारी नहीं हुई है। कांग्रेस के सभी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख यानि 6 दिसम्बर को सामुहिक रूप से रैली के बाद नामांकन दाखिल करेंगे। एतिहातन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविन्द्र सिंह ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर वार्ड क्रमांक 27 के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उन्होेने पत्रकारों से चर्चा की। बताया कि इस बार निगम में कांग्रेस की सरकार बनेगी। 
 
                  रविन्द्र सिंह नामांकन दाखिल करने अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। पूर्व जिला जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि बिनोबानगर वार्ड क्रमांक 27 के लिए नामांकन दाखिल किया है। उन्होने बताया कि वार्ड से हमारा हमेशा से जीवन्त सम्पर्क रहा है। मैने और मेरी पत्नी के साथ परिवार ने जनता से हमेशा आशाीर्वाद पयाा है। जनता ने पहले भी सेवा का अवसर दिया। इस बार फिर चुनाव मैदान में उतरने का आदेश दिया है। संगठन भी यही चाहता है।
 
                   रविन्द्र सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों का एलान समय पर हो जाएगा। नाम घोषणा में किसी प्रकार की देरी नहीं हुई है। संगठन और कार्यकर्ताओं में किसी प्रकार की टकराहट भी नहीं है। टिकट घोषणा के बाद हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे। लोकतंत्र में सबको टिकट मांगने का अधिकार है। कांग्रेस देश की एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी है। यहां कार्यकर्ताओं पर कैडर नहीं..बल्कि कदर की बात होती है। बिलासपुर में एक बार फिर निगम सरकार बनाएंगे। रविन्द्र ने कहा कि मुझे संगठन और जनता ने चुनाव लड़ने का इशारा किया है। आदेश का पालन कर रहा हूं। छात्र जीवन से ही राजनीति से रिश्ता रहा है। छाॅत्र राजनीति में रहते हुए छात्रों के हित के लिए काम किया । अब एक बार फिर जनता ने सेवा करने का हुक्म दिया है। चूंकि पहले भी पार्षद रहकर सेवा करने का अवसर मिला था। जनता इस बार फिर चाहती है कि मैदान में उतरूं। जाहिर सी बात है कि आदेश का पालन करना ही होगा।
 
                                                रविन्द्र सिंह ने बताया कि कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरे सामने भाजपा का कौन उम्मीदवार है। क्योंकि जनता मुझे जानती है और मैं अपने वार्डवासियों को जानता हूं। यही मेरे लिए काफी है।
close