रविवार को कई कार्यक्रमों में अमर करेंगे शिरकत

BHASKAR MISHRA

amar inter.बिलासपुर—निकाय मंत्री अमर अग्रवाल रविवा को नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगें। मंत्री अग्रवाल सुबह 10 बजे चकरभाठा स्थित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में आयोजित उच्च न्यायालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सुबह 11 बजे गोडपारा स्थित पं.देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में विश्व मधुमेह दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सुबह 11.30 से 12.30 बजे के बीच राजेन्द्र नगर स्थित निवास कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्या से रूबरू होंगे।

                            मंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार निकाय मंत्री दोपहर एक बजे लिंकरोड स्थित आई.एम.ए. भवन में आयोजित छ.ग. राज्य चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रांतीय अधिवेशन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोपहर 3.30 बजे राजेन्द्र नगर स्थित निवास कार्यालय में उद्योग मेंला के पत्रिका का विमोचन करेगें। 4 बजे सरकण्डा त्रिवेणी नगर स्थित चंद्रा समाज के नवनिर्मित भवन का लोकापर्ण करेगें।

       शाम पांच बजे नूतन चैक सरकण्डा स्थित संत नामदेव समाज सामुदायिक भवन में संत नामदेव जंयती समारोह में शामिल होगें। शाम 5.30 बजे पं. देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित रहेंगे। शाम 7 बजे पुलिस मैदान में  स्वदेशी मेला में शामिल होगें। रात्रि 8.30 बजे चांटीडीह में रामायण चैक पर आयोजित नवधा रामायण और 10.30 बजे जोरापारा, सरकण्डा स्थित गोडवाना भवन में आयोजित गौरा महापूजन कार्यक्रम में लोगों से रूबरू होंगे।

close