राजधानी में गोली की गूंज..हाटल में देर रात फायरिंग..14 लोगों पर FIR ..5 गिरफ्तार..पुलिस कप्तान अजय यादव ने कहा..कोई भी अपराधी नहीं बचेगा..

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

रायपुर—-तेलीबांधा थाना क्षेत्र के क्वींस क्लब हाटल में फायरिंग करने वाले समेत लाकडाउन करने वालों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज किया गया है। एक एफआईआर फायरिंग को लेकर तो दूसरा लाकडाउन के दौरान दण्डाधिकारी आदेश का उल्लंघन किए जाने को लेकर है। अलग अलग मामले में कुल 14 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ है। इसमें पांमच लोगों की गिरफ्तारी भी हो गयी है।  

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                            घटना 27 सितम्बर रात्रि की है। व्हीआईपी रोड स्थित क्वींंस क्लब में पार्टी किए जाने की शिकायत पुलिस को मिली। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि क्वींस क्लब में किसी ने फायरिंग भी किया है। आनन फानन में पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंच गयी। मामले में बिना आदेश हॉटल खोलने और फायरिंग को लेकर अपराध दर्ज किया गया। एक एफआईआर  आफताब कुरैशी ने  किया तो दूसरा  पुलिस की तरफ से किया गया। 

क्या है मामला

       तेलीबांधा पुलिस के अनुसार 27 की रात्रि करीब 10 बजे के बाद  जानकारी मिली कि व्हीआईपी रोड स्थित क्वींस क्लब में बर्ड डे पार्टी चल रही है। यहां किसी ने फायरिंग की है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने क्विंस क्लब स्टाफ़ और संचालकों समेत पार्टी में शामिल लोगों से पूछताछ के बाद महामारी अधिनियम की धारा 188,269,270 के तहत अपराध दर्ज की है। एफआईआर ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक रामकृष्ण वर्मा की शिकायत हुई है। 

                 जबकि तेलीबांधा थाना में ही दूसरा एफआईआर आफताब कुरैशी ने किया है। आफताब ने पुलिस को बताया कि वह राजा तालाब नूरानी चौक क्षेत्र रहता है। मैट्स कालेज का छात्र है। 27 सितम्बर की रात्रि करीब 10 बजे  साथी अनुराग गोस्वामी के साथ हाटल में पार्सल पता करने आया था। जब कार पार्किंग कर रहा था। ठीक उसी समय नशे मेंं एक लड़की ने कार को लात मार दी । लड़की का नाम अभिजीत कौर है। जब हम  बातचीत करने गए तो  नशे में चूर हितेश पटेल नाम के व्यक्ति ने हम पर फायर कर दिया। हम लोग बाल बाल बच एगए। आफताब ने गोली चलाने

                 पुलिस ने आफताब की शिकायत पर हितेश के खिलाफ 307 के तहत अपराध दर्ज किया है।

  लाकडाउन को खुली चुनौती

 
 

              रायपुर पुलिस कप्तान अजय य़ादव ने बताया कि लाकडाउन के बाद भी हाटल का संचालन किया जाना अपराध है। कुल 14 लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट की धारा 188, 269, 270 और 3 के तहत अपराध दर्ज किया है। हाटल संचालक समेत स्टाफ का भी नाम है। जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है उनमें प्रमुख रूप से हर्षित सिंघानिया, चम्पालाल जैन, नेहा जैन, मीनाली सिंघानिया, सूरज शर्मा, संस्कार, शरद सोनवानी, अबिजीत कौर निरंकारी टिक्कन सिंह, अमिल धवल और मीनल का नाम शामिल है। 

दुर्ग के छात्र और अन्य लोग थे शामिल

                  जानकारी के अनुसार हाटल क्वींस क्लब में आयोजित बर्थ डे पार्टी में रायपुर समेत दुर्ग के कुछ छात्र छात्राएं शामिल हुई है। इसके अलावा रायपुर के बड़े बड़े रसूखदार भी पार्टी में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज के बाद रसूख वाले पुलिस पर लगातार दबाव बना रहे है। लेकिन पुलिस  कप्तान अजय यादव ने किसी भी प्रकार से दबाव में आने से इंकार किया है। 

                   बताते चलें कि पुलिस ने अभी तक की कार्रवाई में एफआईआर में दर्ज 14 में से पांच लोगों को गिरफ्तार लिया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम सूरज शर्मा, करन सोनवानी, हर्षित ,सिंघानिया और हर्षित पटेल है। जानकारी देते चले कि हर्षित पटेल ने ही फायरिंग किया है। हर्षित ने मीडिया को बताया कि वह पत्रकार  है। कुछ लोगों ने भीड़ की शक्ल में आक्रमण किया। बचाव के लिए हवाई फायरिंग की है। जबकि पुलिस से अपनी शिकायत में आफताब ने बताया है कि हितेश ने जानलेवा हमला किया है। लेकिन हम बाल बाल बच गए।  अन्यथा जान चली जाती ।

कोई नही बचेगा..कानून से बड़ा कोई नहीं

                               मामले में पुलिस कप्तन अजय यादव ने बताया कि कानून से बड़ा कोई नहीं है। लाकडाउन के दौरान हाटल खोलने और सार्वजनिक पार्टी पर प्रतिबंध। बावजूद इसके लोगों ने कानून को हाथ में लिया है। इस दौरान गोली भी चलाई गयी। छानबीन चल रही है। किसी भी दोषी को नहीं छोड़ा जाएगा। कुल 14 लोगों के खिलाफ अलग अलग धाराओं में अपराध दर्ज हुआ है। फिलहाल अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। जल्द ही बाकी लोग भी पकड लिए जाएंगे। 

close