राजधानी से न्यायधानी तक जन्मदिन का जश्न

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20160922-WA0246बिलासपुर— नगर विधायक प्रदेश नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल का जन्मदिन दिल्ली से लेकर बिलासपुर प्रशसंको ने धूम धाम से मनाया। समर्थकों ने जगह-जगह केट काटकर खुशियां मनायी। गरीबों के बीच पहुंचकर फल का वितरण किया। जगह जगह सभाएं की गयीं। मंदिर,मदरसा,गुरूद्वारा पहुंचकर अमर अग्रवाल के शुभ चिंतकों ने निकाय मंत्री के लिए आशीर्वाद मांगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

दिल्ली में बधाई का तांता

                            नमो सेना और अमर अग्रवाल समर्थकों ने दिल्ली पहुंचकर अमर अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई दी। मालूम हो कि मंत्री अमर अग्रवाल इस समय जीएसटी बिल पर आयोजित बैठक में शामिल होने दिल्ली में है। प्रदेश सरकार के छत्तीसगढ़ भवन में अमर अग्रवाल को आज सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता देखने को मिला। बिलासपुर से पहुंचे समर्थकों ने उन्हें केक काटकर बधाई दी। नमों सेना के अध्यक्ष रोशन सिंह ने बताया कि अमर अग्रवाल ने प्रदेश वासियों के दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन पहुंचकर युवा नेता रोशन सिंह और उनके समर्थकों ने मंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान युवा नेता राकेश तिवारी,ऋषि केशरी समेत भाजपा कई नेता उपस्थित थे। सभी ने अमर अग्रवाल को शुभकामनाएं दी। मालूम हो कि निकाय मत्री अमर अग्रवाल जीएसटी के बैठक को लेकर दिल्ली में है।

शालाओं में मिष्ठान वितरणIMG-20160922-WA0247

महापौर किशोर राय और मेयर इन कौसिंल के सदस्यों ने निकाय मंत्री का जन्मदिन शालाओं के बच्चों के साथ मनाया। महापौर और सदस्यों ने बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया। पार्षदों और गणमान्य नागरिको ने लाल बहादुर उच्चतर माध्यमिक शाला और प. देवकीनंदन उ.मा. शाला में छात्र-छात्राओं के साथ जन्मदिन की खुशियों को बांटा। इस मौके पर रमेश जयसवाल, कमल कौशिक, एल्डरमेन महेश चंद्रिकापुरे, मनीष शुक्ला, पूर्व पार्षद मोती ठारवानी, जगदीश साव, विरेन्द्र चैधरी,विकास यादव,  कैलाश गुप्ता उपस्थित थे।

अल्पसंख्यक मोर्चा ने चढाया चादर

बिbdaY-dargahलासपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अमर अग्रवाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। आदित्य अग्रवाल के साथ बाबा मदार शाह के मजार पर पहुचकर मत्था टेका। शहर के विभिन्न मदरसों पर तालीम ले रहे बच्चों के बीच मंत्री अग्रवाल के जन्म दिवस पर केक वितरण किया।  इरफानिया मदरसा खपरगंज फैजुलरजा मदरसा, गौसिया मदरसा, अजीजिया मदरसा,  उर्दु तालमी मजलिस, इलमूल कुरा मदरसा तालापारा, मसानगंज,जुनी लाईन मदरसों में केक का विवरण किया गया। पुलिस ग्राउंड स्थित दरबार बाबा मदारशाह के मजार पर अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चादर चढाया। मंत्री अग्रवाल के लिए दीर्घायु की कामना की। देश प्रदेश और जिले के लिए खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।

                              इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष युसूफरजा बरकाती,आदित्य अग्रवाल कान्हा, एल्डरमेन महेश चंद्रिकापुरे, सैय्यद मकबूल,  दस्तगीर भाभा, हाजी जुबैर,फैजान अहमद, शानुल खान, इदरीश रिजवी, जाहिद खान,  राजू, मुसीर खान सज्जू समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे।

close