राजनाथ सुनाएंगे विकास पर्व की कहानी

Pm Narendra Modi, Rajnatha Singh, Bihar, Loksabha Election 2019, General Election 2019,Mha, Home Affairs, Home Ministry, Madhya Pradesh, Bharat Bandh, April 10,
Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

rajnath 1बिलासपुर—केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 18 जून को तखतपुर विधानसभा के सकरी में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ता और शहर के बुद्धजीवियों से भी राजनाथ सिंह मुलाकात करेंगे।

                                 केन्द्र सरकार दो वर्ष के कार्यकाल को विकास पर्व के रूप में मनाने का एलान किया है। केन्द्रीय मंत्रियों को देश के कोने-कोने तक दो साल के विकास कार्यों को पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गयी है। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को सकरी सभा में आमजन के सामने 18 जून को रखेंगे। भाजपा नेताओं का दावा है कि विकास पर्व की कहानी सुनने 30 हजार से अधिक लोग राजनाथ सिंह के सभा पहुंचेंगे।

                                  जानकारी के अनुसार विकास पर्व की कथा को जन-जन तक पहुंचाने और सभा में भीड़ जुटाने का जिम्मा जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश सिंह, तखतपुर विधायक और संसदीय सचिव राजू क्षत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ़ कृष्णमूर्ति बांधी, महापौर किशोर राय,हाउसिंग बोर्ड के चेयरमेन भूपेन्द्र सवन्नी, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी,जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू, समीरा पैकरा को दी गई है।

                         जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि सभा के बाद केंद्रीय गृहमंत्री सिम्स स्थित आडिटोरियम में भाजपाईयों से मुलाकात करेगें। मुलाकात के बाद मंगला चौक स्थित हॉटल कोर्टयार्ड में शहर के प्रबुद्धजनों से भी बातचीत करेंगे।

बैठक में बिफरे बृजमोहन..कहा..हवा हवाई की बातें नही..बिलासपुर में चल क्या रहा है
READ