राजीव की जंयति पर कांग्रेसियों ने किया पौधरोपण..यूथ नेताओं ने कहा.. युवा प्रधानमंत्री ने दी देश को नई दिशा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
मुंगेली/बिलासपुर— भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन कांग्रेस नेताओं ने अलग अलग अदाज में धूम धाम से मनाया। खासकर युवा नेताओं ने पौधरोपण अभियान चलाकर राजीव गांधी के काम और दर्शन को संजोकर रखने का प्रयास किया। इसके अलावा नेताओं ने कार्यक्रम के बहाने लोगों तक राजीव गांधी के सपनों के भारत की कल्पना से परिचय भी कराया। 
 
                     मंगेली जिला के लालकापा में भी पूर्व प्रधानमंत्री की याद में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष थानेश्वर साहू और युवा कांग्रेस जिला प्रभारी एवं बिलासपुर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पौधरोपण किया। इस दौरान समर्थकों ने राजीव गांधी और भूपेश के समर्थन में नारेबाजी भी की।
 
                 लोगों को पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू और बिलासपुर जिला पंचायत सभापति अंकित ने संबोधित किया। दोनों नेताओं ने बताया कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के सही मायने में स्वप्न दृष्टा थे। आज का विकसित भारत की बुनियाद में राजीव गांधी के विचार प्रमुखता से शामिल हैं। 
 
                  इस दौरान मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सागर सिंह ,राकेश पात्रे ,शहर अध्यक्ष रोहित शुक्ला के अलावा युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।
 
                      बिलासपुर में भी युवा कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी को याद किया। तात्कालीन भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के विचार दर्शन को जन जन पहुंचाने का भी काम किया। राजीव गांधी की 75 वीं वर्षगांठ पर युवा कांग्रेस नेताओं ने  ” पेड़ लगाओ,  जीवन बचाओ ” अभियान चलाया।
 
युवा नेताओं ने किया पौधरोपण और वितरण
 
             बिलासपुर में युवा कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री की अगुवाई में मंगला चौक स्थित सड़क किनारे यूथ नेताओं ने फलदार पौधे लगाए। साथ ही पौधों का का वितरण भी किया।  युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ) ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गाँधी को याद करते हुए कहा की राजीव गांधी ने ही पंचायती राज के बहाने सरकार को घर घर तक पहुंचाया। संचार क्रांति पैदा कर उन्होने भारत के विकास को नयी दिशा दी। पंजाब-असम- मिजोरम मे अपने प्रयासों से शांति स्थानिप किया। औधोगिक विकास पर विशेष जोर दिया।
 
           इस अवसर पे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावेंद्र गंगोत्री ने बताया कि हमने  बिलासपुर जिले मे 500 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। साथ ही निशुल्क पौधे वितरित करने का भी फैसला किया है। एनएसयूई जिलाध्यक्ष कार्यकारी  रणजीत सिंह ने कहा  की हरियाली छत्तीसगढ़ की पहचान हैं। युवा टीम ने संकल्प लिया है कि बिलासपुर की हरियाली को लेकर प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।
 
         कार्यक्रम मे युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष (कार्य ) महेंद्र गंगोत्री, बिलासपुर युका जिलाध्यक्ष भावेंद्र गंगोत्री, युका प्रदेश सचिव अनुराग पांडे, युवा बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष शिवा नायडू, NSUI बिलासपुर जिलाध्यक्ष (कार्य ) रंजीत सिंह, बिलासपुर, युका ब्लॉक अध्यक्ष प्रबोधा पाण्डेय, NSUI विधानसभा अध्यक्ष विकास सिंह ठाकुर, बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष मयंक सिंह गौतम, सोशल मीडिया संयोजक तरुण यादव, युवा कांग्रेसी प्रतीक सिंह राजपूत व सैंकड़ो की संख्या मे कार्यकरता मौजूद थे।
Share This Article
close