राज्य की पहली महिला आई.पी.एस. का सम्मान

Shri Mi
1 Min Read

5458-ccरायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को आयोजित मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम महिला आई.पी.एस. अधिकारी श्रीमती सोनल व्ही. मिश्रा को सराहनीय सेवाओं के लिए भारतीय पुलिस राज्य से सम्मानित किया। सोनल साल 2000 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी है और मूलतः छत्तीसगढ़ की निवासी है। सोनल की प्रारंभिक शिक्षा जगदलपुर में हुई है। इन्होंने एन.आई.टी. रायपुर से इलेक्ट्रानिक्स में इंजीनियरिंग करने के बाद आई.आई.टी. कानपुर से एम.टेक किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                  अपनी सेवा काल के दौरान तामिलनाडु के त्रिची कृष्णागिरी व इरोड और चेन्नई में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रीमती मिश्रा पुलिस मुख्यालय में विशेष आसूचना शाखा (एस.आई.बी.) में कार्य कर चुकी हैं और वर्तमान में पुलिस उप महानिरीक्षक (प्रशासन) के पद पर पुलिस मुख्यालय नया रायपुर में पदस्थ है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close