रामविचार नेताम जाएंगे राज्यसभा

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IMG-20160529-WA0189सीजी वाल– भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय इकाई ने राज्यसभा सीटों के लिए बारह चेहरों का एलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ राज्यसभा सीट के लिए पूर्व गृहमंत्री रामविचार नेताम को उम्मीदवार बनाया गया है। रामविचार नेताम के नाम का एलान आज नई दिल्ली में सेन्ट्रल कमेटी ने की है।

                                   भारतीय जनता पार्टी सेन्ट्रल इकाई ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सीट के लिए रामविचार नेताम के नाम का एलान किया है। आज नई दिल्ली में सेन्ट्रल इकाई ने देश के राज्यसभा सीट के लिए 12 नाम की घोषणा की है। सूची के अनुसार राजस्थान से चार राज्यसभा सीट के लिए केन्द्रीय मंत्री वैकया नायडू ,केन्द्रीय मंत्री हर्षबद्धन सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माधुर और राम कुमार वर्मा के नाम को शामिल किया गया है। हरियाणा राज्यसभा सीट पर चौधरी विरेन्द्र सिंह चुनाव लड़ेगे।

                             सेन्ट्रल कमेटी से जारी सूची में महाराष्ट्र् से केन्द्रीय मंत्री पीय़ुष गोयल, कर्नाटक से केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन,झारखण्ड से केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। गुजरात से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम रूपाला राज्यसभा के कंडीडेट होंगे। मध्यप्रदेश से सांसद अनिल माधव को राज्यसभा भेजा जाएगा। बिहार प्रदेश भाजपा पूर्व अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह बिहार में राज्यसभा उम्मीदवार होंगे।

                       छत्तीसगढ़ में भाजपा ने पूर्व गृहमंत्री रामविचार नेताम को राज्यसभा का उम्मीवार बनाया है।

आजीविका मिशन की उपयोगिता पर अधिकारियों का चिंतन
READ