भाजपाः रामाराव ने कहा – सब अफवाह.. जनता चाहती है चुनाव लडूं…टिकट कटने का सवाल ही नहीं..क्योंकि वार्ड भी सामान्य है

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—कांग्रेस पार्षद रामाराव ने इंकार किया है उन्हें टिकट नही मिलेगी। नामाकन फार्म खरीदने के बाद रामराव ने पतकारों से  चर्चा के दौरान कहा कि मैने पार्टी की सेवा की है। टिकट कटने के सवाल ही नही उठता है।  4 बार का पार्षद रह चुका हूं। हर बार अलग अलग क्षेत्र से चुनाव लड़ा। इस बार भी लड़ूंगा और जीतूंगा भी।
 
                       भाजपा नेता और रेलवे क्षेत्र से 4 बार के पार्षद रह चुके व्ही रामाराव ने सोमवार को नामांकन फार्म खरीदा। नामांकन फार्म खरीदने के बाद भाजपा नेता ने बताया कि आप लोग अफवाह उड़ा रहे हैं कि टिकट कट गया है। जबकि संगठन ने स्प्ष्ट किया है कि आवेदन सबको भरना है। कमेटी फैसला करेगी कौन चुनाव लड़ेगा और कौन नहीं। फिर हमें ही खबर नहीं और आप लोग बोलते हैं टिकट कट गयी है। टिकट करने की बात कोरी अफवाह है। इस बात में किसी प्रकार की सच्चाई भई नही है।
 
                   रामाराव ने बताया कि  4 बार से पार्षद हूं। मैने क्षेत्र  मे बहुत काम किया है। जनता के सुख दुख में साथ रहा हूं। टिकट कटने का सवाल ही नहीं उठता है । सवाल को खारिज करते हुए कहा कि  क्षेत्र की जनता चाहती है कि मैं चुनाव लडूं। जब जब संगठन को लगा है मैं हर बार अलग अलग वार्ड से चुनाव लड़ा हूं।
    
               रामाराव ने बताया कि केवल 69 ही नहीं पार्टी के प्रति मेरी जिम्मेदारी भी है कि रेलवे के अन्य वार्डों के लिए भी मेहनत करूं। और हमेशा करता आया भी हूं। परिसीमन के बाद वार्ड 69 सामान्य वर्ग के लिए है। इसलिए जनता चाहती है कि मैं चुनाव लडूं। जनता सामान्य सीट के लिए सामान्य कैंडिडेट चाहती है। इसलिए नामांकन फार्म खरीदा है। जनता के आवाज को कोई दवा नहीं सकता है। कोई कितना भी अफवाह उड़ाए…टिकट मिलेगी और चुनाव भी जीतुंगा।
 
 जाहिर सी बात है इस इस बार रेलवे स्थित वार्ड क्रमांक 69 से चुनाव लड़ना निश्चित है। और जीतुंगा भी। रामाराव ने कहा अफवाह फैलाया जा रहा है। मुझे कोई बताये की मेरा टिकट क्यो कटेगा।
close