रायगढ़ से उस्लापुर तक किलाबंदी टिकट चेकिंग..बेटिकट यात्रियों में हड़कम्प…तीन लाख रूपए से अधिक वसूली

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर–बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ बिलासपुर मण्डल रेल प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान उस्लापुर और रायगढ़ में बेटिकट यात्रियों के बीच जमकर हड़कम्प देखने को मिला। पकड़े गए सभी बेटिकट यात्रियों के जुर्माना के साथ अन्य कानून सम्मत कार्रवाई की गयी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 सहायक वाणिज्य प्रबंधक के.सी.स्वाइन और रेलवे मजिस्ट्रेट विक्रम प्रताप चन्द्रा की अगुवाई में उस्लापुर स्टेशन और रायगढ स्टेशन में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, सीटीआई, टीटीई और आरपीएफ स्टाफ भी शामिल हुआ। टीम ने बिना टिकट यात्रियों पर नियमानुसार जुर्माने की कार्यवाही की। इस दौरान यात्रियों के बीच जमकर हड़कम्प देखने को मिला।

     उस्लापुर और रायगढ़ में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान कुल 552 मामलों में कार्रवाई हुई। दोषियों यात्रियों से 3 लाख 71 हजार रूपए से अधिक जुर्माना वसूला गया। बिना टिकट के 320,अनियमित टिकट के 151, बिना बुक लगेज के 77 मामलों को दर्ज किया गया।  गंदगी फैलाने के 4 मामलों में भी टीम ने कार्रवाई की है।

close