रायपुर से आया राखी बंधवाने….चार पांच आरोपियों ने युवक को जमकर पीटा…. एफआईआर के बाद तलाशी शुरू

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—-बीती रात कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक की जमकर पीटाई की। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। मारपीट का शिकार युवक रायपुर में काम करता है। बहन से राखी बंधवाने अपने घर आया था। करीब दस बजे हेमुनगर के सामुदायिक अस्पताल के पास कुछ लोगों ने मामुली विवाद पर जमकर पीटा। नामजद रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुभाष सिंह पिता दादूराम सिंह रायपुर में काम करता है। राखी बंधवाने अपने बहन के घर आया था।  सुभाष सिंह का परिवार बंधवापारा स्थित बाम्बे आवास में रहता है। सुभाष सिंह रविवार 18 अगस्त को करीब 10 बजे रात्रि को बाम्बे आवास स्थित अपने घर जा रहा था।

                         सामुदायिक अस्पताल के सामने कुछ युवक सोनू यादव, राजू साहू,दीनू यादव,मोनू यादव समेत कुछ अन्य लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। इसी बीच सुभाष सिंह भी पहुंच गया। उसने झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया। इतने में आपस में झगड़ रहे सभी लोगों ने मिलकर सुभाष सिंह को मारना पीटना शुरू कर दिया।

              तोरवा पुलिस के अनुसार 18 की रात्रि को सुभाष सिंह ने नामजद लिखित शिकायत कर बताया कि आरोपियों ने मारपीट के साथ गाली गलौच की है। शिकायत के बाद सोनू यादव, राजुू साहू,मोनू यादव, दीनू यादव समेत अन्य के खिलाफ मामला धारा 294,323,506 और आईपीसी की धारा 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

close