Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252
Google search engine

राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होंगे छत्तीसगढ़ के 14 पुलिस अधिकारी

2646663D14AEA9FCA73AA1B260BB0EE0रायपुर।छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्वारा वर्ष 2017 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 14 अधिकारियों को उत्कृष्ट तथा विशिष्ठ सेवाओं के लिए पुलिस वीरता पदक से नवाजे जाने की घोषणा की गई है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार प्लाटून कमाण्डर स्व.श्री शंकर राव को राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह उपनिरीक्षक जिला-उत्तर बस्तर (कांकेर) स्व.श्री अविनाश शर्मा, निरीक्षक जिला-बीजापुर श्री रामेश्वर देशमुख तथा निरीक्षक जिला-बीजापुर श्री लक्ष्मण केंवट और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन जिला-दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) श्री गोरखनाथ बघेल को पुलिस वीरता पदक से विभूषित किया जाएगा।  विशिष्ट सेवाओं के लिए गृह विभाग छत्तीसगढ़ के सचिव अरूण देव गौतम को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Join WhatsApp Group Join Now

                       इसके अलावा सराहनीय सेवाओं के लिए आठ पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा रायपुर प्रखर पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू, रायपुर अरविन्द कुजूर, सेनानी, 6वीं वाहिनी, रायगढ़ टी.आर.कोसिमा और पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ. लाल उमेंद सिंह शामिल है। इनमें पी.सी. एसटीएफ, मुख्यालय, बघेरा दुर्ग महेन्द्र कुमार यादव, प्रधान आरक्षक-69 जिला दुर्ग राजेन्द्र कुमार देखमुख, प्रधान आरक्षक-399, जिला-बेमेतरा श्गमोहन और प्रधान आरक्षक-722 डीएसबी, जिला-बस्तर संतोष कुमार लोधी भी शामिल है।

close
Share to...