Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/cgwall/public_html/wp-content/themes/newsmatic/inc/breadcrumb-trail/breadcrumbs.php on line 252
Google search engine

    राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार:क्रिकेटर चेतेश्‍वर पुजारा को अर्जुन पुरस्कार

    pujara_indexनईदिल्ली।राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार प्रति वर्ष खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन को पहचानने और सम्‍मानित करने के लिए प्रदान किया जाता है। राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार चार वर्ष की अवधि में खिलाड़ी द्वारा शानदार और उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन के लिए,  अर्जुन पुरस्‍कार लगातार चार वर्ष तक बेहतरीन प्रदर्शन के लिए, द्रोणाचार्य पुरस्‍कार प्रतिष्ठित अंतर्राष्‍ट्रीय खेल स्‍पर्धाओं में पदक विजेता तैयार करने के लिए कोचों को और खेल विकास के क्षेत्र में जीवन भर योगदान देने के लिए ध्‍यानचंद पुरस्‍कार प्रदान किया जाता है।इस वर्ष इन पुरस्‍कारों के लिए बड़ी संख्‍या में नामांकन प्राप्‍त हुए थे, जिन पर पूर्व ओलंपिक खिलाडि़यों, अर्जुन पुरस्‍कार प्राप्‍त खिलाडि़यों, द्रोणाचार्य पुरस्‍कार प्राप्‍त कोचों, ध्‍यानचंद पुरस्‍कार प्राप्‍त व्‍यक्तियों, खेल पत्रकारों/जानकारों/कमेंटेटरों और खेल प्रशासनिक अधिकारियों की चयन समिति ने विचार किया था।
    डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
    https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

    Join WhatsApp Group Join Now

                                                   राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार और अर्जुन पुरस्‍कार की चयन समिति के अध्‍यक्ष न्‍यायमूर्ति सी.के. ठक्‍कर (उच्‍चतम न्‍यायालय के पूर्व न्‍यायाधीश, हिमाचल और बाम्‍बे उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश) थे। द्रोणाचार्य और ध्‍यानचंद पुरस्‍कारों की चयन समिति के अध्‍यक्ष पुलेला गोपीचंद थे।
    राजीव गांधी खेल रत्‍न 2017

    क्रं.सं. पुरस्‍कृत का नाम खेल विधा
    1.  देवेन्‍द्र पैरा एथलिट
    2. सरदार सिंह हॉकी

      द्रोणाचार्य पुरस्‍कार 2017

    क्रं.सं. पुरस्‍कृत का नाम खेल विधा
    1. स्‍वर्गीय डॉ. आर. गांधी एथलेटिक्‍स
    2.  हीरा नंद कटारिया कबड्डी
    3.  जी.एस.एस.वी प्रसाद बैडमिंटन (लाइफ टाइम)
    4.  ब्रिज भूषण मोहंती बॉक्सिंग (लाइफ टाइम)
    5. पी.ए. राफेल  हॉकी (लाइफ टाइम)
    6.  संजॉय चक्रवर्ती निशानेबाजी (लाइफ टाइम)
    7.  रोशन लाल कुश्‍ती (लाइफ टाइम)

    अर्जुन पुरस्‍कार 2017

    क्रं.सं. पुरस्‍कृत का नाम खेल विधा
    1. वी.जे. सुरेखा तीरंदाजी
    2.  खुशबीर कौर एथलेटिक्‍स
    3.  अरोकिया राजीव एथलेटिक्‍स
    4.  प्रशांति सिंह बास्‍केट बॉल
    5. सूबेदार लैशराम दे‍बेन्‍द्रो सिंह मुक्‍केबाजी
    6. चेतेश्‍वर पुजारा क्रिकेट
    7.  हरमनप्रीत कौर क्रिकेट
    8. ओइनम बेम्‍बम देवी फूटबॉल
    9. एस.एस.पी. चौरसिया गोल्‍फ
    10. एस.वी. सुनील हॉकी
    11.  जसवीर सिंह कबड्डी
    12.  पी.एन. प्रकाश निशानेबाजी
    13.  ए. अमलराज टेबल टेनिस
    14. साकेतमिनेनी टेनिस
    15. सत्‍यवर्त कादियान कुश्‍ती
    16.  मरियप्‍पन पैरा-एथलिट
    17.  वरुण सिंह भाटी पैरा-एथलिट

    ध्‍यान चंद पुरस्‍कार

    क्रं.सं. नाम (श्री/सुश्री) खेल विधा
    1 .  भूपेन्‍द्र सिंह एथलेटिक्‍स
    2.  सैयद शाहिद हकीम फूटबॉल
    3.  सुमाराई टेटे हॉकी

    close
    Share to...