राहगिरी डे मे स्वास्थ्य के साथ मनोरजंन भी

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

96c97342-a247-43f4-a6d5-37a15e7f703dबिलासपुर। महानगरों की तर्ज पर रविवार को अग्रसेन चौक से सीएमडी चैक में राहगिरी डे बिलासपुर मनाया गया। शहरवासी राहगिरी डे में लगातार शामिल होकर मनोरंजन और स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों का लगातार फायदा उठा रहे हैं। नगर निगम के आयोजन को शहर के विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों से भरपूर सहयोग मिल रहा है।इस रविवार को निगम द्वारा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई थी।

                        राहगिरी डे बिलासपुर में जूम्बा, योगा, कराटे, लाफ्टर, स्केटिंग, साइकिलिंग, बैडमिंटन, डांस के साथ ही रकबी, वालीबाल, रकबी, का प्रदर्शन किया गया। स्नेक रेसकियू टीम द्वारा स्नेक से बचाव एवं सुरक्षा के संबंध में नागरिकों को जानकारी दी गई तथा इसका स्थल पर प्रदर्शन भी किया गया।

                               राहगीरडे में नगर के विभिन्न सामाजिक/सांस्कृतिक संस्था,क्लबों एवं नागरिकों द्वारा इसमें बढ़-चड़कर हिस्सा लिया जा रहा है तथा यह कार्यक्रम मनोरजंन के साथ-साथ ही इसका नागरिकों के स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ रहा है। यहां पर हर वर्ग के लोग शामिल होकर विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन कर सकते हैं।

                           राहगिरी डे में लाफ्टर क्लब, वेस्र्टन डांस ग्रुप एवं इंडियन डांस ऐकेडमी के अंशुमन शर्मा डांस गु्रप द्वारा डांस जूंबा का भरपूर प्रदर्शन किया गया एवं बाईक स्टंट टीम के श्री प्रतीक एवं टीम द्वारा बाइक स्टंट प्रस्तुत किया गया जिससे बच्चों सहित नागरिकों ने भी खुब बढ़ मनोरंजन किया।

घुटकू पहुंचकर सीबीआई ने जब्त किए दस्तावेज
READ

                         प्रतिभागियो द्वारा मोटरसाईकिल की कलाबाजी जूडो कराटे एवं स्नेक से बचाव के संबंध में किए गये प्रदर्शन का नागरिकों द्वारा भरपूर आनंद लिया गया।

x