राहुल दौरा—पाया कम खोया ज्यादा

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

dharam kausik

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर—–राहुल गांधी का दौरा कांग्रेस परिवार में जहर घोल गया। राहुल गांधी आए तो थे कुनबा ठीक करने लेकिन जहर बो कर चले गये। ऐसा कहना है प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का। सीजी वाल से चर्चा करते हुए धरम लाल कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी आदिवासी या किसानों के लिए नहीं बल्कि अपना कुनबा सुधारने आए थे। लेकिन हुआ उल्टा। उन्होंने कहा अब कांग्रेस कुछ देने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में राहुल का दौरा कोई मायने नहीं रखता है। जब वे देने लायक थे तब प्रदेश को कुछ दिया नहीं जो कुछ दिया हरियाणां में और अपनों को दिया। अब आदिवासियों और किसानों के बहाने प्रदेश में कांग्रेस के लिए राजनीति की जमीन तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं। जनता सब कुछ जानती है। जगह-जगह किराये की भीड़ को देखकर राहुल खुश हो रहे हैं। अच्छा है कम से कम वह देश की भौगोलिक स्थिति से परिचित तो हो रहे हैं।

                           राहुल गांधी के दौरे के बाद सीजी वाल से चर्चा करते हुए प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है उन्हें कार्यकर्ता तक नहीं मिल रहे हैं इसलिए अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं कि भाजपा की आनलाइन सदस्यता बोगस है। दावा करता हूं कि जो काल करेगा उसी का नाम पार्टी सदस्यता अभियान से जुड़ेगा। जो कांग्रेसी टोलफ्री नम्बर में डायल करेंगे उन्हीं लोगों का नाम सदस्यता सूची में शामिल हुआ होगा। धरम ने कहा किसने कहा था कि भाजपा के टोल फ्री नम्बर में डायल करें। क्या उन्हें नहीं मालूम था कि यह नम्बर किसका है।

               संगठन चुनाव पर पूछे गए प्रश्न पर धरम लाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्रक्रिया आसान नहीं है। उन्होंने कहा पहले चरण में हमने महासदस्यता अभियान चलाया अब महासम्पर्क अभियान चल रहा है। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। धरमलाल ने बताया कि 23 जून को डॉ.श्यामप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस है। और 6 जुलाई को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। इस बीच कार्यकर्ताओं के लिए विशेष पर्व अभियान चलाने का निश्चय किया गया है। अभियान के दौरान सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी के साहित्य और कार्यशैली से परिचित कराया जाएगा। उनके विचार लिए जाएंगे। प्रमाणिकता जांच के बाद उन्हें भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा। धरम ने बताया कि संगठन चुनाव के पहले सदस्यता अभियान का तीसरा चरण शुरू होगा। इस अभियान में प्रदेश समेत देश से 10 लाख सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। सदस्यों को तीन महीने तक प्रशिक्षित किया जाएगा। तीसरा चरण अगस्त से शुरू होकर अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद ही संगठन का चुनाव होगा।

                             कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए धरमलाल कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश पर ध्यान देना चाहिए। छत्तीसगढ़ में आकर उन्होंने सिर्फ अपना वक्त बरबाद किया है। यहां चावल,पानी,बिजली,पीडीएस सभी व्यवस्था ठीक ठाक है। प्रदेश की कानून व्यवस्था भी बेहतर है। अच्छा होता कि वे उत्तर प्रदेश जाते जहां न पानी है ना बिजली है और ना ही कानून व्यवस्था ही ठीक है। राहुल गांधी को अपने क्षेत्र में ध्यान देने की जरूरत है। उम्मीद है कि वे छत्तीसगढ़ दौरे के बाद यहां की खुशहाली को जरूर देखा होगा। यहां के किसानों के पास बिजली पानी सड़क सब कुछ है। उम्मीद है इस व्यवस्था को राहुल गांधी अपने क्षेत्र में लागू करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने जरूर देखा होगा कि यहां के किसान मेहनतकश और सम्पदा से भरपूर है।

                       विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर पूछे गए सवाल पर धरमलाल कौशिक ने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जो कुछ भी किया है विधि सम्मत है। बीजा मामले में कांग्रेस जबरदस्ती तूल दे रही है।

close