जशपुर।कलेक्टर महादेव कावरे ने महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित गाढ़ा गम्हरिया रेडी-टू-ईट वितरण केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने समूह की महिला से रेडी-टू-ईट गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान रेडी-टू-ईट बनाने वाला मशीन खराब पाया गया। रेडी-टू-ईट का पैकेट नहीं होने कारण सेम्पल की जांच नहीं हो पाई। जिस पर कलेक्टर ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए गाढ़ा गम्हरिया स्व-सहायता समूह को नोटिश जारी करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि रेडी-टू-ईट गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं चलेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा, जिला महिला बाल विकास अधिकारी विस्मिता पाटले एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुडने यहाँ क्लिक कीजिये
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |