रेत माफियों में हड़कम्प..रेत परिवहन करते हाइवा के खिलाफ कार्रवाई..जाहिर हुआ मालिकों का भी नाम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— मुख्यमंत्री के सख्त रूख के बाद बिलासपुर जिले में कलेक्टर सारांश मित्तर और पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर बिलासपुर में भी रेत माफियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। अकेले मस्तूरी में ही  4  डम्पर को रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया है। 
 
            बताते चलें कि बड़ी घटना के बाद नाराज राज्य शासन ने रेतमाफियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन प्रमुख सारांश मित्तर के निर्देश और पुलिस कप्तान के मार्गदर्शन में मस्तूरी पुलिस ने चार हाइवा को रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा है।
 
           जिला प्रशासन और पुलिस ने दावा किया है कि सटीक जानकारी के बाद मस्तूरी ने कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार रेत का अवैध परिवहन करते पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने जिले के सभी थाना को कार्रवाई के लिए अलर्ट किया था। 
 
           इसी क्रम में मस्तूरी में अवैध रेत परिवहन की ताबड़तोड़ कार्रवाई की गयी।  मस्तूरी पुलिस ने 4 हाइव को अवैध रूप से रेत परिवहन करते पकड़ा है। सभी के खिलाफ 102 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की गयी है।
 
पकड़े गए हाइवा का नम्बर और मालिकों पर कार्रवाई
 
      पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मस्सरी में पकड़े गए हाइवा मालिकों का नाम और हाइवा का नम्बर इस प्रकार है। वाहन क्रमांक सीजी 10 एडी 9070 के वाहन मालिक का नाम पीएस चावला पिता उमर सिंह चावला का है। मालिक सरकन्डा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। ड्रायवर पुन्नीलाल पिता रामकुमार के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। वाहन क्रमांक सीजी 10 एडब्लू 1787 का मालिक सुशील सोनकर पिता सीताराम सोनकर निवासी तोरवा है। गाड़ी को ओमप्रकाश रजक पिता अरूण रजक चला रहा था।
 
              वाहन क्रमांक सीजी 10 एए 854 का मालिक नरेन्द्र कोसले पिता सुखदेव कोसले निवासी गोकुल नगर सकरी है। ड्रायवर का नाम अम्बेश प्रजापति पिता पंजूराम प्रजापति निवासी राजकिशोर नगर है। वाहन को सोमेश टण्डन चला रहा था।
TAGGED:
close