रेपकाण्ड के खिलाफ जोगी कांग्रेस की सैंडल मार्च

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

5(1) बिलासपुर- मस्तूरी देवगांव रेपकाण्ड के खिलाफ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी पार्टी ने सैंडल मार्च निकाला। आरोपियों को सात दिन बाद भी नहीं पकड़े जाने पर पुलिस के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। जोगी कार्यकर्ताओं ने पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी लगाते हुए कहा कि बहुत हुआ कैंडल मार्च  अब निकालेंगे सैंडल मार्च। कार्यकर्ताओं ने देश में महिला अत्याचार के विरोध में गोलबाजार चौक से जिला कलेक्टर कार्यालय तक हाथों में सैंडल उठाकर पैदल मार्च किया। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         पार्टी नेता शहजादी कुरैशी ने बताया कि सरकार और प्रशासन को  कैंडल मार्च से कोई फर्क नहीं पडने वाला है। इसलिए हम लोगों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ सैंडल मार्च निकाला है।

              रेप और हत्याकाण्ड के आरोपियों को जल्द पकड़ने, पीडित परिवार न्याय दिलाने जकांछ ने लगातार शासन.प्रशासन पर दबाव बनाया है।  चार दिनों में दो बार आंदोलन किया गया। बावजूद इसके जिला प्रशासन और पुलिस के रवैये में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। मरवाही विधायक अमित जोगी ने पीडित परिजनों के साथ आईजी और कलेक्टर का घेराव किया। राज्यपाल को मामले में जांच के लिए पत्र लिखा। बावजूद इसके प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस प्रयास नहीं किया है। 6(1)

छत्तीसगढ़ में महिला अत्याचार और अनाचार की बढती दिल दहला देने घटना ने राज्य में महिला सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है। एनसीआरबी की 2015 की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में औसतन हर रोज 17 महिलाओं के साथ अनाचार और अत्याचार की घटनाएं होती है। देश में महिलाओं के साथ बलात्कार और सबसे असुरक्षित 10 शहरों में  छत्तीसगढ़ के शहरों का नाम आता है ।

सैंडल मार्च में शहजादी कुरैशी,मार्गेट बेंजामिन, सुशीला साहू,विकास दुबे ए  आशुतोष विशम्भर गुलहरे, संतोष दुबे,टिकेश प्रताप सिंह, जीतू ठाकुर, फारुक खान, बृजेश साहू, समेत बड़ी संख्या में जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

close