रेलवे प्रशासन ने दिए सुरक्षा के टिप्स

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

WhatsApp-Image-20160606 (1)बिलासपुर—बिलासपुर रेल मंड़ल में पांच जून से 12 जून तक अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता सप्ताह मना रहा है। रेलवे मंडल ने आज शहडोल के  आम नागरिकों को संरक्षा और फाटकों पर सुरक्षित आवागमन के टिप्स दिये। इस दौरान रेलवे ने कार्यक्रमों के जरिए सुरक्षा के उपाय भी बताए।

                           मंडल संरक्षा संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता सप्ताह के दूसरे दिन रेलवे मनोरंजन सदन ग्राउंड, शहडोल में मैराथन दौड़ का आयोजन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, बिलासपुर, सहायक मंडल अभियंता, शहडोल, रेलवे एरिया मैनेजर, रेलवे पर्यवेक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे। मैराथन दौड़ में लगभग 150 लड़के, लड़कियों ने भाग लिया। 10 शीर्ष लड़के और 5  लड़कियों को प्रमाण पत्र के साथ मेडल और  ट्राफियां दी गयी।

                              कार्यक्रम में स्काउट और गाइड, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने मानव सहित और मानव रहित फाटकों में होने वाली दुर्घटना के बारे विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के जरिए लोगों को बताया गया कि यात्रा के समय जागरूक होना कितना जरूरी है। किसी से खान पीन का व्यवहार यात्रा के दौरान सोच समझकर करें। स्टेशनों और ट्रेनों को साफ-सफाई रखने का संदेश नुक्कड़ नाटक के जरिए पेश दिया गया।

                      समपार फाटक संख्या बीके-72 पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी और संरक्षा सलाहकारों ने पर्चे का वितरण किया। समपार फाटक  बंद होने की स्थिति में फाटक पार नहीं करने का परामर्श दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, कर्मचारियों, लड़के लड़कियों को पी. एन. खत्री, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, बिलासपुर ने टोपी और टी-शर्ट प्रदान किया।

इंक्रीमेंट रोकने के खिलाफ लिपिक संघ ने किया संघर्ष का आगाज , सभी जिलों में कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
READ

                        अधिकारियों ने बताया कि 7 जून को कोरबा रेलवे स्टेशन में सुबह 9 बजे से संरक्षा सबंधित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान लोगों को समपार फाटक जागरूकता के बारे में जानकारी दी जाएगी। आमजन के बीच हैंड बिल, पम्पलेट का वितरण किया जाएगा।