मेरा बिलासपुर

रेलवे मंडल में हिन्दी कार्यशाला का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

DSC_6003बिलासपुर —रेलवे मंडल लेखा परीक्षा में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन उप निदेशक लेखा परीक्षा आदित्य राज ने किया । राज ने विभाग में हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला के पहले सत्र में राजभाषा अधिकारी  विक्रम सिंह ने पाॅवर प्वाइंट प्रजेंटेशन कर राजभाषा नियम 1976, अनुवाद सरलीकरण,कार्यालयीन पत्राचार, प्रशासनिक शब्दावली के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों, निरीक्षकों और कर्मचारियों के सवालों का जवाब दिया।   कार्यशाला में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों के बीच  जोनल रेल हिंदी पत्रिका ‘‘ प्रगति पथ ‘‘ का वितरण किया गया।

                    कार्यशाला के द्वितीय सत्र में प्रशिक्षणार्थियों को कंप्यूटर हिंदी टायपिंग की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का समन्वय और आभार प्रदर्शन रवीन्द्र गिरि, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी ने किया।

अतिरिक्त कोच की सुविधा

शीतकालीन अवकाश में भीड़़ के मद्देनजर चार एक्सप्रेस और पैसेंजर गाडियों में अतिरिक्त अस्थायी कोच लगाए जाएंगे। अतिरिक्त कोच की सुविधा 31 दिसम्बर तक होगी। रेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर-इन्दौर,बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर,गेवरारोड-नागपुर-गेवरारोड एक्सप्रेस,बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के अप और डाउन में दो अतिरिक्त सामान्य कोच जोड़ा जाएगा।

जूठी फाटक बंद

  बिलासपुर मंडल के जयरामनगर-लटिया स्टेशन के बीच स्थित मानव सहित समपार जूठी फाटक  डाउन लाइन को एक दिन के बंद रखा जाएगा। बन्द के दौरान मरम्मत कार्य किया जाएगा। जूठी फाटक शुक्रवार सुबह 7 से शाम 7 के बीच में बंद रहेगा। इस दौरान लोंगो की वैकल्पिक आवागगमन की व्यवस्था तठ से किया गया है।


Back to top button
close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker