रेल मंत्री ने किया निवारण पोर्टल का शुभारंभ

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

f83e3c75-a4bf-436d-8c61-16b18d424960नई दिल्ली।रेल कर्मियों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने एक नवोन्वेषी कदम के तहत सेवारत साथ ही साथ सेवानिवृत्त रेलकर्मियों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए एक ऑन लाइन सिस्टम ‘‘निवारण‘‘ का गुरुवार को रेल भवन से विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर  मनोज सिन्हा, रेल राज्यमंत्री, ए.के.मित्तल, चेयरमेन, रेलवे बोर्ड, प्रदीप कुमार, मेंबर स्टाफ, रेलवे बोर्ड तथा रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारीगण व युनियन एवं फेडरेशन के प्रतिनिधीगण उपस्थित थे। भारतीय रेलवे के आईटी विभाग एवं क्रिस के द्वारा इस सिस्टम जिसे ‘निवारण’ नाम दिया गया है, को तैयार किया गया है। इस सिस्टम के तहत रेलकर्मी अपनी समस्याओं को ऑनलाइन दर्ज कराने में सक्षम होंगे साथ ही उस पर की गई कार्यवाहियों के बारे में भी जान सकेंगे। समस्याओं के निराकण के क्षेत्र में मुख्य जोर चिकित्सा दावों, पेंशन, कृपा नियुक्तियों व स्टाफ क्वार्टरों में सुधार पर रहेगा। इस पहल से पूरे भारतीय रेलवे के लगभग 13.26 लाख सेवारत कर्मी व 13.79 लाख सेवानिवृत्त कर्मी, निवारण सिस्टम का लाभ उठा सकेंगे।

                               आनलाईन सिस्टम ‘‘निवारण‘‘ पर  समस्याओं एवं शिकायतों की निगरानी व समीक्षा रेलवे बोर्ड, जोन व डिविजन के स्तर पर भी होगी। शुभारंभ के अवसर पर रेल मंत्री ने रेलकर्मियों के कल्याण और उनकी समस्याओं के समाधान पर जोर दिया तथा उन्होंने भारतीय रेल को विश्वस्तरीय रेल व्यवस्था बनाने में रेलकर्मियों के योगदान व समर्पण का भी उल्लेख किया। सत्येन्द्र कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलव ने आनलाईन सिस्टम ‘‘निवारण‘‘ की शुरुआत होनें पर कहा कि इससे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के भी कार्यरत एवं सेवानिवृत कर्मचारियों को अपनी समस्याओं को सुलझााने में इसका लाभ मिल सकेगा।

428 नए मरीज,रायपुर से 217,बिलासपुर से 25 मरीज मिले,देखे जिलेवार आंकड़े
READ