रोते हुए पत्नी ने कहा..पति को मार डाला..पुलिस की अनदेखी..फिर बच जाएंगे हत्यारे

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सकरी की महिला ने पुलिस पर आरोप लगायी है कि हत्या के आरोपी की अनदेखी कर रही है। महिला ने बताया कि उसके पति को चारों ने हत्या कर राइस मिल के पीछे फेंक दिया। पुलिस डाग ने आरोपी की तरफ इशारा भी कर दिया है। बावजूद इसके आरोपी की धरपकड़ नहीं की है। पीड़ित महिला,मृतक का भाई और उसके पिता ने कहा कि आरोपी जेल से निकलने के बाद लगातार परेशान कर रहे थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           जानकारी हो कि 13 फरवरी को सकरी स्थित राइस मिल के पीछे पुलिस को शव होने की जानकारी मिली। तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्ती हुई। जानकारी मृतक के परिजनों को भी मिली। आज मृतक राधेश्याम के परिजनों ने पंचनामा और पीएम के बाद जिला कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगायी है। 

               मृतक की पत्नी,भाई और पिता ने बताया कि मृतक राधेश्याम साहू रोज की तरह 12 फरवरी को घर से निकला। लेकिन 24 घंटे गुजरजाने के बाद भी घर नहीं लौटा। सुबह जानकारी मिली कि उसका शव राइस मिल के पीछे पड़ा है। जानकारी मिलने के बाद सकरी पुलिस और डॉग टीम मौके पर पहुंची। सर्च के दौरान डाग पड़ोस में रहने वाले सोहन यादव, मोहन यादव,रघु यादव पिता राजाराम यादव के घर पहुंच गया। 

                मृतक की पत्नी लता साहू  और पिता ने बताया कि तीनों चार साल पहले जेल जा चुके हैं। तीनों पर मृतक के बड़े भाई हरिनारायण साहू की हत्या की है। लेकिन गवाह के अभाव में तीनों जेल से छूट गए। जेल से छूटने के बाद तीनों घर के सामने पहुंचकर गाली गलौच करना शुरू कर दिया। गालियों के अलावा जान से मारने की धमकी भी देते रहे। बार बार शिकायत के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी। 

              लेकिन अब ऐसा लगता है कि पुलिस की लापरवाही के कारण आरोपी एक बार फिर बच निकलेंगे। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

close