लहरिया…जोगी का नहीं…जनता का सेवक-चुन्नीलाल

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20160820-WA0019  बिलासपुर—जिला कांग्रेस कमेटी ने मस्तूरी में बैठकIMG-20160820-WA0020 लेकर विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। इस मौके पर स्थानीय नेताओं के अलावा जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला,संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय,अकलतरा विधायक चुन्नी लाल साहू,मस्तूरी विधायक दीलिप लहरिया विशेष रूप से मौजूद थे। नेताओं ने उपस्थित कांग्रेसी नेताओं को साल 2018 विधानसभा को कमर कस कर तैयार रहने को कहा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                  जिला कांग्रेस कमेटी टीम की आज विस्तारित बैठक मस्तूरी में हुई। राजेन्द्र शुक्ला ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय भाजपा सरकार की कारगुजारियों से प्रदेश की जनता परेशान हैं। किसान गरीब और मजदूरों ने भी ठान लिया है कि प्रदेश सरकार को बदलना है। लेकिन इसके लिए जरूरी है हमें एक जुट होकर जनता के लिए काम करने की। विधानसभा में भाजपा सरकार को करारी हार मिले। जरूरी है सभी कांग्रेसी जनता के सामने भाजपा सरकार के कथनी और करनी के बारे में बताने की। हमें यह काम एकजुट होकर करना है।

                                        राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता की उम्मीद अब सिर्फ कांग्रेस से ही है। इसलिए हमें बूथ स्तर तक मजबूत टीम बनाकर काम करने की जरूरत है। भाजपा नेता जनता को बरगला ना सके इसके लिए उनकी हर एक गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है।

                       संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पार्टी की गरिमा के अनुसार काम करना होगा। लोगों के भरोसे को जीतना होगा। पीसीसी अध्यक्ष के निर्देश पर जगह-जगह आयोजित विस्तारित बैठक का मुख्य उद्देश्य भी यही है। अभय ने बताया कि कांग्रेस विधायक अपने क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओ को एक साथ लेकर चलें।बड़े नेता सभी जगह नहीं पहुंच सकते। हमें जनता को विश्वास दिलाना है कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ है।

                                   IMG-20160820-WA0018         विस्तारित बैठक को अकलतरा विधायक चुन्नीलाल साहू,  मस्तुरी विधायक दीलिप लहरिया ने भी संबोधित किया। नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के 13 साल के भ्रष्ट शासन से परेशान है। मजदूर पलायन कर रहे हैं। किसान भूख से मर रहे हैं। जनता का सेवक होने के कारण सभी कांग्रेसियों की जिम्मेदारी बनती है गांव गली तक पहुंचे। गरीबों और किसानों के आंसू को पोछे। उन्हें समझाएं कि भाजपा के चाल और चरित्र में कितना फर्क है।चुन्नीलाल ने कहा कि लहरिया को भी जोगी ने अपने साथ मिलाने का दबाव बनाया था। लेकिन लहरिया ने कहा कि मुझ पर मस्तूरी विधानसभा के 86 हजार जनता ने अपना सेवक बनाया है। मुझे एक आदमी की सेवा के लिए जनता का विश्वास और कांग्रेस का साथ छोड़ना मंजूर नहीं है। लहरिया ने कहा कि मैं मस्तूरी की जनता का सेवक हूं। उन्होने मुझे सेवा का अवसर दिया है। उनके विश्वास को तोड़कर जोगी के साथ जाने से अच्छा है कि मैं राजनीति से ही अलविदा कह दूं। लेकिन ऐसा नहीं करूंगा। क्योंकि मस्तूरी की जनता कांग्रेस के साथ है।जब तक सेवा का अवसर देगी उनके लिए दिन रात एक कर दूंगा।

                  विरेन्द्र शर्मा ने कहा कि मस्तूरी में हम कांग्रेस के झंडे को झुकने नहीं देंगे। संगठित होकर भाजपा की ना केवल पोल खोलेंगे बल्कि मस्तूरी विधानसभा को कांग्रेस मय बना देंगे। हमारे कार्यकर्ताओं ने विस्तारित बैठक के पहले से ही बूथ स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। जनता भी हमारे साथ है।

close