लहरिया ने कहा मस्तूरी को बिल्हा बनाना चाहते हैं पैकरा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG20161222160511बिलासपुर— मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कलेक्टर से मिलकर एसडीएम पैकरा की शिकायत की है। लहरिया ने बताया कि पैकरा के आंतक से मस्तूरी के लोग परेशान हैं। टांगर गांव में कोर्ट से स्टे मिलने के बाद भी स्थानीय निवासी के घर पर पैकरा ने जेसीबी चलाने का आदेश दिया। 107/16 के आरोप में पीड़िता को जेल में भी डाल दिया। आरोप भी पेश नहीं किया। टांगर में कहीं बिल्हा जैसा माहौल ना बने इसलिए समय रहते पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                      अपने समर्थकों के साथ मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर अन्बलगन पी.से शिकायत की है। लहरिया ने बताया कि सरपंच के कहने पर एसडीएम पैकरा ने एक ही परिवार के आठ घरों पर जेसीबी चलाया। पैकरा के अनुसार घर सरकारी जमीन पर बना है। इसलिए सरकार ने कार्रवाई की है। लहरिया ने कलेक्टर को बताया कि पैकरा की कार्रवाई पूर्वाग्रह से ग्रसित है। जबकि मिश्रा परिवार के अलावा दर्जनों घर कुछ उसी तरह से बने हैं जैसा मिश्रा परिवार का बना है। बावजूद इसके किसी के घर पर जेसीबी नही चला। इससे जाहिर होता है कि मिश्रा परिवार को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है।

                         लहरिया ने बताया कि कोर्ट ने जब मिश्रा के याचिका पर शासन को स्टे आर्डर दिया है तो दुबारा जेसीबी क्यों चलाया गया। इतना ही नहीं कोर्ट के आदेश से नाखुश एसडीएम पैकरा ने मिश्रा परिवार के मुखिया को 107-16 के धारा में जेल भेज दिया। जमानत भी देने से इंकार कर दिया है। पैकरा ने धमकी दी है कि देखता हूं अब कोई क्या कर लेता है।

                                                मिश्रा के वकील ने कलेक्टर को बताया कि हम न्यायालय से भी जमानत लेने को तैयार हैं लेकिन पैकरा ने अभी तक चार्ज सीट भी नहीं दिया है। ऐसी सूरत में जमानत मिलने का सवाल ही नहीं है।

              लहरिया ने पत्रकारों से बताया कि टांगर गांव में इस समय बहुत कुछ माहौल बिल्हा जैसा ही है। एसडीएम सिसोदिया ने राजेन्द्र तिवारी को जानबूझ कर परेशान  किया। तंग आकर कांग्रेस कार्यकर्ता ने आत्मदाह कर लिया। इधर मिश्रा परिवार के लोग भी आत्मदाह और आत्महत्या की चेतावनी दे रहे हैं। मैने कलेक्टर से परिवार के साथ न्याय की मांग की है। साथ ही पैकरा के काम काज की शिकायत भी की है।

               इस दौरान मस्तूरी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा भी मौजूद थे।

close