लाकडाउन में हॉटल खोला..संचालक को भारी पड़ गयी होशियारी..अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— लाकडाउन के दौरान बिना अनुमति हाटल संचालन करते पाए जाने पर सिविल लाइन पुलिस हाटल संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। हाटल संचालक के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में भी पेश किया गया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

       सिविल लाइन पुलिस ने लाकडाउन के दौरान जिला प्रशासन के निर्देश के बाद भी प्रताप चौक स्थित नीलकण्ठ हाटल संचालित करते पाया गया। पुलिस ने नीलकण्ठ हाटल संचालक से बातचीत की। उसने हाटल संचालन करना स्वीकार किया। सख्त निर्देश के बाद भी संचालक ने हाटल बन्द नहीं किया।

                  पुलिस ने तत्काल पंचनामा कार्रवाई के बाद हाटल संचालक कैळाश लछवानी पिता परसराम लछवानी के खिलाफ महामारी एक्ट की धारा 188 और 269 के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में भी पेश किया गया।

               

TAGGED:
close