लाखों भूपेश बघेल खड़े हो जाएंगे..दम है तो गिरफ्तार करें…

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

bhupesh1बिलासपुर— किसी की हिम्मत नहीं कि भूपेश बघेल की आवाज को दबा सके। भूपेश की आवाज दबाएंगे तो लाखों भूपेश खड़े हो जाएंगे। रमन सिंह के पास कमीशनखोरी का जवाब नहीं है…इसलिए भूपेश की आवाज को दबाना चाहते हैं । रायपुर स्थित ईओडब्लू कार्यालय दस्तावेजों के साथ पहुंचे पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने यह बातें कहीं। पत्रकारों से भूपेश ने बताया कि मैं गीदड़ भभकी से डरने वाला नहीं हूं। कमीशनखोरों में इतनी ताकत भी नहीं है कि भूपेश बघेल की आवाज को दबा सकें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     ईओडब्लू कार्यालय दस्तावेजों के साथ पहुंचे भूपेश बघेल ने मीडिया के सामने मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार पर जमकर जहर बूझे तीर चलाये। उन्होने मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह को कमीशनखोरी,जमीन घोटाला,प्रियदर्शनी बैंक घोटाला समेत कई घोटालो में संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि घोटालोंबाजों को बचाने के लिए भूपेश को निशाना बनाया जा रहा है। घोटालों के लिए केवल और केवल भाजपा सरकार और रमन सिंह जिम्मेदार हैं। झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं की हत्या में भी भाजपा सरकार साजिश है।

                                  पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भूपेश ने कहा कि यदि दम है तो गिरफ्तार करके दिखाएं। मैं फाइल लेकर आया हूं। राज्य को बने सत्रह साल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मैने षड़यंत्र किया है। आज तक उन्हें याद नहीं आया। अब जब कमीशनखोरी का मामला उठा तो उन्हें मेरे घर की याद आयी। मैं ईओडब्लू कार्यालय के सामने खड़ा हूं…पुलिस उनकी है..सरकार भी उनकी है..मुझे गिरफ्तार करें। भूपेश ने कहा कि उनके पास कुछ नहीं है…। रमन सिंह को केवल गीदड़ भभकी देना आता है।

                                                    भूपेश ने कहा कि सारे दस्तावेज लेकर आया हूं। यहां कोई अधिकारी नहीं है। अधिकारियों को ही होश नहीं है। कोई गिऱफ्तार करने वाला नहीं है। मेरी आवाज रमन सिंह दबा सकें तो दबा लें। उन्होने कहा कि प्रदेश की लाखों एकड़ जमीन 2 – 2 रूपए एकड़ में बेची जा रही है। प्रदेश का पानी बेजा जा रहा है। आदिवासियों को साजिश के तहत मारा जा रहा है।  इसके लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं।

             भूपेश ने कहा कि डॉ.रमन सिंह को हिसाब देना होगा कि नान घोटाला, बैंक घोटाला के लिए कौन जिम्मेदार है। गरीबों का चावल खाने वाला कौन है…रमन सिंह को बताना होगा। विदेशों में किसके नाम पर खाता है…रमन सिंह को बताना होगा।  झीरम घाटी हत्याकाण्ड के लिए जिम्मेदार कौन है इसका भी जवाब डॉ.रमन सिंह को देना होगा। दम है तो झीरम घाटी हत्याकाण्ड मामले में एफआईआर दर्ज करें…। उन्होने कहा कि कमीशनखोरों को बचाने और जनता का ध्यान भ्रष्टाचार से हटाने के लिए ही भूपेश बघेल को निशाना बनाया गया है। यदि दम है तो पुलिस आए और गिरफ्तार करे।

Share This Article
close