लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ ने आज जिला अध्यक्ष रोहित तिवारी की अगुवाई में पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव से न्याय की गुहार लगाई है। रोहित तिवारी ने बताया कि बिसाहू राम तिवारी शासकीय माध्यमिक शाला भाड़ी में सहायक ग्रेड 3 शासकीय कर्मचारी हैं। घटना के दिन तिवारी अपने पैत्रृक निवास रानीगांव में थे। शाम को करीब साढ़े 6 बजे पास में रहने वाला संजय सूर्यवंशी पिता लखन लाल सूर्यवंशी ने तिवारी को घर से बाहर बुलाकर तलवार से प्राणघातक हमला कर दिया।
रोहित तिवारी ने बताया कि हमलावर तिवारी के घर के ही पास बेजाकब्जा किया है। बिसाहू तिवारी ने इसकी शिकायत तहसीलदार और कलेक्टर से की है। जिसके चलते संतोष सूर्यवंशी तिवारी से नाराज चल रहा था। मौका देखकर वह तिवारी को घर से बाहर निकालकर तलवार से हमला कर दिया। हमले में तिवारी को चोट पहुंची है। आरोपी घटना के बाद फरार है। रतनपुर थाने में संतोष के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया जा चुका है। बावजूद इसके आरोपी को पुलिस अभी तक नहीं तलाश पायी है।
लिपिक वर्ग कर्मचारी और पीड़ित की गुहार को गंभीरता से लेते हुए एसपी मयंक श्रीवास्तव ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही उचित कार्रवाई भी की जाएगी।