लॉकडाउन नियम तोड़ने वालों पर सख्ती,5 लाख से अधिक का जुर्माना

Shri Mi
2 Min Read

दंतेवाड़ा।कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले के सभी नगरीय निकायों में राजस्व एवं नगरीय निकाय की टीम ने नोवल कोरोना वायरस संक्रमण की कारगर तरीके से रोकथाम करने एवं जन-जन की स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी के नियम को तोडने, सडक पर थूककर गंदगी फैलाने पर संबंधित लोगो के खिलाफ निरंतर सघन अभियान बाजार क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थानों में जनस्वास्थ्य जागरूकता हेतु चलाकर जुर्माना करने की कार्यवाही निकाय स्तर पर एस डी एम, सीएमओ ,तहसीलदारकी अगुवाई में की जा रही है।प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति लाॅकडाउन के दौरान दुकान खोलने पर मास्क का उपयोग न करने संबंधित दुकान संचालको पर कार्यवाही कर कडाई से जुर्माना वसूला जा रहा है।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

साथ ही दुपहिया वाहन और चार पहिया वाहनों पर अतिरिक्त सवारी पाये जाने पर अर्थदण्ड लिया गया है। अब तक कुल 1854 लोगों से कुल मिलाकर 5लाख 39 हजार 460 रूपये जुर्माना वसूला गया है.टीम ने लाॅकडाउन अवधि के दौरान मास्क नहीं पहनने पर 498लोगो पर 60070 रू., थूककर गंदगी फैलाने पर 4 लोगो पर 800 रू., सामाजिक दूरी नियम तोडने पर 244 लोगो पर 153590 रू., लाॅकडाउन में छुट प्राप्त दुकान खोलने पर मास्क का उपयोग न करने पर 132 दुकानदारों पर 28800रू. दुपहिया, चारपहिया वाहन में निर्धारित से अधिक सवारी पाये जाने पर 976 लोगो से 296200 रू. जुर्माना वसूला है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close