लोकतंत्र में जनता सबसे ऊपर–अमित जोगी

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Korba-Rampur-1रायपुर— ग्राम आवाज संयोजक अमित जोगी ने जनता से कहा है कि लोगों को एक मंच पर आकर अपनी आवाज को बुलंद करना ही होगा। नींद में सोई सरकार को जगाना ही होगा। प्रदेश की जनता सात मांगों के प्रस्ताव को मंजूर करें। इससे  जीवन में खुशहाली ही खुशहाली आएगी।

                        कोरबा जिले के रामपुर और कटघोरा विधानसभाओं के ग्राम पंचायतों कूकरी, चोली और रेकी में भारी संख्या में उपस्थिति ग्रामीणों ने जोगी के ग्राम आवाज को समूह में समर्थन किया। सभी पंचायतों ने एक सुर में जोगी के सात मांगों का समर्थन करते हुए प्रस्ताव पारित किया।

ग्राम आवाज संयोजक अमित जोगी का .नवागढ़ विधानसभा ग्राम पंचायत कुंआ में आतिशी स्वागत हुआ। सभी लोगों ने सातों  मांगों का समर्थन किया। .संजय नगर सुपेला में ग्राम आवाज़ चौपाल में ग्रामीणों ने भी जोगी के सात सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया।

                                      ग्राम आवाज कार्यक्रम के दौरान जोगी ने कहा कि संविधान में जनता सर्वोपरि है। जनता की आवाज को नजरअंदाज कर किसी को सत्ता पर रहने का अधिकार नहीं है।

                 जोगी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के डेढ़ करोड़ ग्रामीणों की 7 मांगों को लेकर पंचायत स्तर पर  चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी ग्राम आवाज़ अभियान  को व्यापक समर्थन मिल रहा है। आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के विभिन्न पंचायतों में जाएंगे। ख़ल्लारी, कोटा,जांजगीर.चांपा,कवर्धा-पंडरिया,जैजैपुर,राजिम, बिंद्रानवागढ़, कोटमी, भाटापारा क्षेत्र में जनता के बीच चौपाल लगाएंगे। उनसे सात मांगो के लिए समर्थन हासिल करेगे।

नए शिक्षा सत्र पर JD शिक्षा का आदेश, फिलहाल लगेगी वर्चुअल क्लास
READ