वरिष्ठ कांग्रेस नेता और ओशोधारा के प्रखर वक्ता का निधन..पथरिया में होगा अंतिम संस्कार..जिले में शोक की लहर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.व्यास नारायण द्विवेदी हमारे बीच नहीं रहे। ओशोधारा के प्रखर वक्ता डॉ.व्यास नारायण कोरोना संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है। डॉ.व्यास नारायण पथरिया के रहने वाले हैं। 

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                  ओशोधारा के प्रखर वक्ता योगगुरू डॉ.व्यास नारायण की कोरोना संक्रमण के कारण आज सुबह निधन हो गया है। डॉ.व्यास का आज पथरिया स्थित मुक्तिधाम में दोपहर को अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

          डॉ.व्यास नारायण को अविभाजित बिलासपुर जिले से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में खासा सम्मान हासिल था। पूर्व मुख्मंत्री डॉ.रमन सिंह से लेकर वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अच्छी नजदीकियां भी थी। उन्होने सारा जीवन सादगी और जनसेवा में खर्च किया। बहुआयामी प्रतिभा के धनी  डॉ.व्यास की पहचान जिले में मुखर और प्रखर वक्ता के साथ ही योग संत की थी।

                 व्यास नारायण के निधन पर मुंगेली, जीपीएम,बिलासपुर,कोरबा और जांजगीर के जानने वाले लोग हतप्रभ हैं। उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।

close