अभय नारायण राय ने बताया कि जिला कांग्रेस की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के बीच सलाह मशविरा कर कांग्रेस को मजबूत और सरकार को घेरने का खाका तैयार किया जाएगा। बैठक में पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, समेत जिला शहर और प्रदेश पदाधिकारी, विधायक प्रत्याशी, पूर्व विधायक, पूर्व अध्यक्ष, विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण ने जानकारी देते हुए बताया उक्त बैठक में जिला शहर के वर्तमान पदाधिकारी, ब्लाक अध्यक्ष युवा कांग्रेस, एन.एस.यूू.आई., सेवा दल, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस के अध्यक्षगण भी उपस्थित रहेंगें। शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों से विशेष मार्गदर्शन के लिए बैठक में उपस्थित रहने को कहा है।