वार्ड क्रमांक 33…नरेन्द्र- रंगा आमने सामने..क्या बागी जसबीर बिगाड़ेंगे खेल…

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— अपने जन्मकाल से ही सुर्खियों में रहा गांधीनगर वार्ड इस बार भी सुर्खियों में है। यहां से कांग्रेस जिला शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर दूसरी बार मैदान में है। इसके पहले यहां से शैलेन्द्र जायसवाल पार्षद हैं। इस समय शैलेन्द्र वार्ड क्रमांक 34 में दुर्गा सोनी को मुकाबले दे रहे हैं। वार्ड 33 में भाजपा से युवा नेता रंगा नादम चुनाव लड़ रहे हैं। सवाल उठना लाजिम है कि क्या इन दोनों का खेल कांग्रेस के बागी नेता जसबीर गुम्बर बिगाड़ेंगे। बताते चलें कि जसबीर गुम्बर कांग्रेस से निष्कासित 16 नेताओं में से एक है। इस समय एनसीपी के बैनर तले चुनाव ल़ड़ रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               अपने जन्मकाल से सुर्खियों में रहा गांधीनगर वार्ड क्रमांक 33 इस बार भी सुर्खियों में है। यहां से कांग्रेस के जिला शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर मैदान में है। नरेन्द्र बोलर का नाम कांग्रेस के चर्चित और बडे चेहरों में शुमार है। उनका मुकाबला मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के युवा नेता रंगा नादम से है। रंगा नादम पहले कभी कांग्रेस का चेहरा हुआ करते थे। अब भाजपा के युवा नेताओं में शुमार है। मजेदार बात है कि यहां एक और कांग्रेस लेकिन बागी चेहरा भी मैदान में है। जसबीर गुम्बर इस समय पार्टी से निष्कासित होने के साथ एनसीपी के बैनर से चुनाव मैदान में है।

                                  अब तक नरेन्द्र बोलर का मानना है कि वह सेवक हैं। जनता के बीच जा रहा हूं। समर्थन भी भरपूर मिल रहा है। नरेन्द्र बोलर ने बताया कि जनता की स्थानीय समस्याएं बहुत हैं। लेकिन निदान भी कांग्रेस के पास है। भ्रमण के दौरान उम्मीद से ज्यादा प्यार मिला है। इसका हमेशा ऋणी रहुंगा। बोलर ने बताया कि संगठन ने संगठन का जिम्मा दिया उसका ईमानदारी से निर्वहन किया। अब चुनाव लड़ने को कहा…तो चुनाव लड़ रहा हूं। मुझे खुशी है कि मुझे जनता से भरपूर समर्थन मिल रहा है। क्या मेयर के लिए चुनाव लड़ रहे हैं..बोलर ने बताया कि संगठन ने मुझे पार्षद चुनाव के लिए मैदान में उतारा है। वही काम कर रहा हूं। जनता से सम्पर्क कर आशीर्वाद मांग रहा हूं। जीत सुनिश्चित है। क्या शैलेन्द्र के हटने से जनता से कोई प्रतिक्रिया आ रही है। बोलर ने बताया कि जनता को कांग्रेस का सेवक चाहिए…और मैं सेवा के लिए तैयार हूं। जनता भी सेवा लेने को तैयार है। 

             बोलर ने बताया कि भाजपा हो या कोई दुसरी पार्टी का इससे हमारी जीत पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्यार करती है। यद्यपि इस दौरान बोलर ने जसबीर गुम्बर को लेकर कोई जवाब नहीं दिया। बहरहाल जनता में चर्चा का विषय जरूर है कि नया कुछ आजमाने का समय आ चुका है। ऐसा इसलिए होता दिखाई दे रहा है कि वार्ड 33 में एक समय वर्तमान पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल के बड़े भाई डॉ.बद्री जायसवाल ने रिकार्ड बनाया है।

 जसबीर ने कहा…लगा तो कांग्रेस छोड़ दिया

                वार्ड क्रमांक 33 से कांग्रेस के बागी नेता जसबीर गुम्बर भी मैदान में है। जसबीर गुम्बर एनसीपी के बैनर तले चुनाव लड़ रहे हैं। चर्चा का विषय भी है। जसबीर गुम्बर का दावा है कि एनसीपी यहां से खाता खोलेगी। उनका मुकाबला मुख्य रूप से कांग्रेस के नरेन्द्र बोलर से है। रंगा नादम भी बड़ी पार्टी के उम्मीदवार है। लेकिन जीत उन्ही  की होगी। जसबीर ने बताया कि समय आ गया था कि जनता की बात सुनू। पार्टी ने टिकट नही दिया..जनता की आवाज पर चुनाव मैदान में हूं। लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। जनता ने आदेश दिया और मैने चुनाव लड़ने का फैसला किया। भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है।

                        जसबीर ने बताया कि वह किसी का खेल बिगाड़ने के लिए मैदान में नहीं आए है। जीत सुनिश्चित करने आए है।

close