वार्ड क्रमांक 57ः कांग्रेस नेता बसंत ने कहा…स्वस्फूर्त निकली महिलाओं की रैली…बताया..युवा और नारी शक्ति का मिला समर्थन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- वार्ड क्रमांक 57 में आज कांग्रेस नेता शिक्षाविद बसंत शर्मा ने रैली निकालकर शक्ति का प्रदर्शन किया। रैली का आम जनता ने जमकर किया। खासकर महिलाओं ने घर से निकलकर बसंत शर्मा का ना केवल स्वागत किया बल्कि रैली में शामिल होकर वोट भी मांगा। इस दौरान बसंत शर्मा ने बताया कि जनता का आशीर्वाद उनके साथ है। सीएम का काम जनता को पसंद आया है। यही कारण है कि वार्ड के लोगों ने रैली में खुद बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। बसंत ने दावा कि जीत कांग्रेस की होगी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

            वार्ड क्रमांक 57 में बसंत शर्मा की अगुवाई में समर्थकों की रैली निकली। रैली में महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। बसंत शर्मा ने बताया कि कामकाजी जनता समय निकालकर लोगों से समर्थन में संपर्क भी कर रही है। बसंत ने दावा किया कि आज की रैली स्वस्फूर्त है। महिलाओं ने वार्ड भ्रमण कर कांग्रेस के समर्थन मांगा है। बसंत ने बताया कि क्षेत्र नया है। जाहिर सी बात है कि जनता की उम्मीदे भी अधिक है। क्षेत्र से गांव क्षेत्र भी जु़ड़ा है। यहां बिजली पानी और सड़क की मूलभूत समस्या है। एक पार्षद की जिम्मैदारी होगी कि जनता की कसौटी पर खरा उतरे। जनता ने मुझ पर विश्वास जताया है। संगठन ने जिम्मेदारी दी है। दोनों ही बातों को मैने गांठ बांधकर रखा है। 

                   रैली के दौरान बसंत शर्मा ने कहा कि हर तरफ कांग्रेस और भूपेश की गूंज है। एक दिन पहले भूपेश ने वार्ड में रोड शो किया। शहर की फिंजा बदल गयी है। जनता में एक बार विधानसभा की तरह उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा वर्ग नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ रहा है। अभी तक जनता ने मुझसे मांगा नहीं बल्कि अपना बहुमूल्य समर्थन दिया है। मेरा भरसक प्रयास होगा कि संगठन के दिशा निर्देश पर जनता की सुख दुख में भागीदारी बनू।

               बसंत शर्मा ने इस बात से इंकार किया कि संगठन से समर्थन नहीं मिल रहा है। उन्होने इशारे करते हुए कहा कि यह भीड़ बता रही है कि मेरे लिए नहीं..संगठन के प्रति विश्वास है। मुझे खुशी होगी की जनता का आशीर्वाद मिले। और निगम पहुंचकर जनता की पाई पाई का हिसाब दे संकु। खासकर युवा कांग्रेस नेताओं का जमकर समर्थन मिल रहा है।

                       शर्मा ने बताया कि इस बार निगम में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। चाहे कोई कुछ भई कर ले। मेयर नहीं..मुझे सेवक बनकर काम करना है। रैली के दौरान महिलाओं ने कांग्रेस समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

close