वार्ड 34 में घमासान..पूर्व और वर्तमान विधायकों ने झोंकी ताकत…दोनों ने कहा..जीत पक्की..लेकिन छूट रहा पसीना

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर— वार्ड क्रमांक 34 में इन दिनो निगम का सर्वाधिक चुनावी घमासान है। भाजपा और पार्षद के प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। दोनो प्रत्याशी एक दूुसरे पर बाहरी होने का आरोप लगा रहे हैं। मजेदार बात है कि पूर्व और वर्तमान विधायक अपने अपने प्रत्याशी की जीत को लेकर ना केवल आश्वत हैं बल्कि जमकर ताकत भी झोंक रहे हैं। जहां शलैन्द्र जायसवाल के पक्ष में नगर के वर्तमान विधायक पत्नी के साथ घर घर दस्तक दे रहे हैं। तो तखतपुर विधायक रश्मि सिंह भी शैलेन्द्र के लिए वोट मांग चुकी है। वही पूर्व निकाय मंत्री अमर अग्रवाल भी छोटी छोटी सभा लेकर दुर्गा सोनी को जीताने की अपील कर रहे हैं। इशारो ही इशारों में पूर्व मंत्री ने कहा है कि आप लोग दुर्गा को पार्षद बनाएं…फिर और और दुर्गा सोनी मिलकर मेयर का भी चुनाव कर लेंगे।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

              परिसीमन के बाद नगर निगम का अजीबो गरीब नक्शे के साथ उभरकर सामने आया वार्ड क्रमांक 34 में निकाय चुनाव विधानसभा की तर्ज पर लड़ा जा रहा है। मालूम हो कि संत रविदास में निगम के सर्वाधिक मतदाता 11 हजार 327 से अधिक हैं। यहां से कांग्रेस ने वर्तमान पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल को मैदान में उतारा है। यद्यपि इस सीट से कांग्रेस के कई दिग्गजों ने दावा किया था। लेकिन वस्तुस्थिति और बनती बिगड़ती रणनीतियों के बाद वार्ड क्रमांक 33 से दावेदारी करने वाले शैलेन्द्र को मैदान में उतारा गया है। इसके पहले भाजपा यहां से पूर्व एमआईसी दुर्गा सोनी को मैदान  में उतार चुकी थी। फिलहाल दोनो ही प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

  विधायक शैलेष परिवार के साथ कर रहे प्रचार ..रश्मि सिंह ने भी लगाया फेरा     

                   वार्ड क्रमांक 34 संत रविदास नगर की स्थिति इन दिनो कुछ मिनी विधानसभा जैसी हो चुकी है। यहां से कट्टर समर्थक शैलेन्द्र जायसवाल के समर्थन में शैलेश पाण्डेय ने पूरी ताकत लगा दी है। पत्नी के साथ घर घर दस्तक दे रहे हैं। लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। खुद शैलेश और शैलेन्द्र का दावा है कि जनता यहां से परिवर्तन चाहती है। शहर के मध्य में होने के बाद भी क्षेत्र के विकास पर भाजपा पार्षदों ने समुचित ध्यान नहीं दिया है। इस बार यहां ना केवल परिवर्तन होगा बल्कि विकास भी तेजी से होगा। 

                          कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र ने दावा किया है कि यहां कि जनता वर्तमान प्रत्याशी को पहले भी आजमा चुकी है। काठ की हांडी बार बार चूल्हे पर नहीं चढ़ती है। संगठन ने क्षेत्र के समुचित विकास को ध्यान में रखते हुए मैदान में उतारा है। इस बात को यहां की जनता भी समझ चुकी है। यही कारण है कि स्थानीय लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। अच्छी बात है कि यहां सर्वाधिक मतदाता है। जाहिर सी बात है कि यहां से कांग्रेस को रिकार्ड मतो से जीत भी मिलेगी। इसके बाद समुचित तरीके से निश्चित रणनीति के तहत यहां का विकास किया जाएगा। 

  पूुर्व मंत्री ने कहा…आप पार्षद बनाएं..फिर होगा मेयर का चुनाव

                दुर्गा सोनी के समर्थन में पूुर्व निकाय मंत्री और लम्बे समय से नगर विधायक रहे…अमर अग्रवाल ने भी ताकत लगा दिया है। शहर के विभिन्न समाज के गहरी पैठ रखने वाले अमर अग्रवाल जगह जगह छोटी छोटी सभाएं कर रहे हैं। बार बार सवाल कर रहे है कि कांग्रेस का प्रत्याशी कौन…जवाब नहीं मिलने पर कहते हैं कि जब आप लोगो ही अपने पुराने पार्षद को नहीं जानते तो हम अब क्या कहें। फजलवाडा़ में सभा को संबोधित करने के दौरान अमर ने कहा कि दुर्गा आपका साथी है। क्या इनसे आप लोग परिचित है। परिचित होने का जवाब मिलते ही अमर कहते हैं कि जब आप इन्हें जानते हैं तो हमें बाकी कुछ कहने की जरूरत ही नहीं है। सीधे संवाद के दौरान जनता ने अमर को बताया कि इनकी पत्नी भी पार्षद है। अमर ने कहा कि इस बार अपने घर के सदस्य को ही पार्षद बनाना है। दुर्गा सोनी पार्षद बनेगा..फिर हम लोग मिलकर आपकी पसंद के अनुसार मेयर का चुनाव करेंगे। इतना सुनते ही जनता ने ताली पीटकर अमर की बातों का स्वागत किया।

                        इसके अलावा अमर ने दुर्गा सोनी के समर्थन में जगह जगह सभाए की।कमोबेश सभी जगह दुर्गा को पार्षद और फिर मेयर चुनाव होने की बात कही। अमर ने कहा कि कांग्रेस सरकार डर चुकी है। यही कारण है कि मेयर का चुनाव नहीं करवा रही है। अच्छा है कि अब आप लोग पार्षद चुने और फिर मिलकर हम लोग मेयर बना लेंगे। ऐसा कर सरकार को करारा जवाब भी  देंगे। बताते चलें कि अमर अग्रवाल की लगातार सभा से दुर्गा सोनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं।                  

close